- जेसीआई जोन 2 की सर्वश्रेष्ठ मेंबर बनी अवनीत, जोन से मिला सम्मान
Uttarakhand News- शिक्षा जगत में देश विदेश में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी श्रीमती अवनीत कौर ने पुनः जेसीआई के मंच पर अपना परचम लहरा दिया। रामनगर में हुए जूनियर चैम्बर इंटरनेशनल के वार्षिक उत्सव में जेसीआई रुद्रपुर अध्याय की चेयरपर्सन अवनीत कौर को जोन के सर्वश्रेष्ठ मेंबर के लिए सम्मानित किया गया।
अवनीत ने बताया कि उन्हें यह सम्मान जेसीआई जोन 2 के अध्यक्ष श्री नामित मित्तल एवं जोन डायरेक्टर्स के द्वारा उनके प्रतिभाशाली व्यक्तिव के लिए दिया गया है। इस मौके पर अवनीत को न सिर्फ आउटस्टैंडिंग जेसीआई जोन मेंबर के रूप में चुना गया बल्कि उनकी प्रतिभा, कार्यशैली एवं लेडीज विंग के कुशल नेतृत्व की सराहना भी की गई।

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि जोन 2 मंडल में रुद्रपुर अध्याय सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया है जिसका श्रेय वह अध्याय के हर एक मेंबर को देना चाहती हैं जिनके सहयोग एवं मेहनत से आज रुद्रपुर अध्याय इस मुकाम तक पहुंच पाया। प्रोग्राम में सभी जोनों के पदाधिकारी एवं मेंबर्स मौजूद थे।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : भवन मानचित्र स्वीकृति की NOC के लिए नहीं काटने पड़ेंगे विभागों के चक्कर
उत्तराखंड : सिम के दुरुपयोग पर होगी सख्त कार्रवाई, तीन साल तक जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना
देहरादून में पति ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद पुलिस को फोन कर हुआ फरार
उत्तराखंड में बारिश में कमी, तापमान में बढ़ोतरी; कई जिलों में हल्की बारिश के आसार
देहरादून :हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027: आवेदन में सुधार के लिए आज से खुला पोर्टल
देहरादून: एक आईपीएस समेत 14 पुलिस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नई तैनाती
पहली बार, भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में ISA असेंबली और ग्रीन हाइड्रोजन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एक साथ आयोजित होंगे
धामी सरकार का फिर चला बुलडोजर, उत्तराखंड में यहाँ सरकारी जमीन पर बनी मजार हटाई
उत्तराखंड: दूषित पानी से मचा हड़कंप, धामी सरकार ने 6 इंजीनियरों को किया सस्पेंड
देहरादून:(बड़ी खबर) ज्योलीकोट दूषित पेयजल प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, कई अधिकारी निलंबित 
