ट्रैप टीम के जाल में फंसा रिश्वतखोर लेखपाल,20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार।
लक्सर (हरिद्वार)- विजिलेंस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। लक्सर में चकबंदी लेखपाल सुभाष कुमार को विजिलेंस ने शुक्रवार को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। लेखपाल पीड़ित से भूमि की सीमा में संशोधन के नाम पर यह रिश्वत ले रहा था। विजिलेंस ने आरोपी सुभाष कुमार के घर पर भी तलाशी की है। आरोपी को शनिवार को स्पेशल विजिलेंस कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विजिलेंस से मिली जानकारी के अनुसार लेखपाल सुभाष कुमार इस वक्त कानूनगो का काम भी देख रहा है। लक्सर निवासी पीड़ित की भूमि की सीमा में संशोधन होना था। इसके लिए वह लगातार लक्सर चकबंदी कार्यालय के चक्कर काट रहे थे। दो दिन पहले उन्होंने लेखपाल सुभाष कुमार से मुलाकात की। सुभाष ने रिश्वत लेकर काम करने की बात कही। शुरुआत में उनसे 40 हजार रुपये रिश्वत मांगी गई। इसके बाद बात 20 हजार रुपये पर तय हो गई।पीड़ित रिश्वत नहीं देना चाहता था तो उन्होंने विजिलेंस से शिकायत कर दी। सुभाष कुमार ने पीड़ित को शुक्रवार को रिश्वत लेकर कार्यालय बुलाया। उनके पीछे से गई विजिलेंस की ट्रैप टीम ने सुभाष कुमार को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।
निदेशक विजिलेंस डॉ. वी मुरुगेशन ने बताया कि आरोपी को शनिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। उसके घर व कार्यालय में तलाशी की जा रही है। कुछ दस्तावेज व अन्य सामग्री मिली है जिनकी जांच की जा रही है

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां जाली आधार, पैन कार्ड बनाने वाले जनसेवा केंद्र का पर्दाफाश
उत्तराखंड : यहां दो प्रधानाध्यापक और एक शिक्षिका निलंबित
उत्तराखंड: लालकुआं शिविर में डीएम रयाल का बड़ा ऐलान: गरीबों का किराया नहीं बढ़ेगा, किसानों को पूरी मदद
उत्तराखंड : सीएम धामी ने ‘चंपावत सरस कॉर्बेट महोत्सव–2026’ का किया शुभारम्भ
उत्तराखंड : धामी सरकार में चमका सौर ऊर्जा सेक्टर, 1 गीगावाट पार
उत्तराखंड: यहां से शुरू हुई भारत की पहली पैरामोटर क्रॉस कंट्री
उत्तराखंड: देहरादून बना चैंपियन! मुख्यमंत्री ने दी विजेता ट्रॉफी और 5 लाख का पुरस्कार
उत्तराखंड: निर्दयी पिता बच्चों से मंगवा रहा था भीख, फिर 12 साल के बेटे ने उठाया ये कदम
उत्तराखंड: शादी से पहले घर में मातम! यहाँ सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, 21 फरवरी को 4000 पदों पर भर्ती 
