उधम सिंह नगर – राष्ट्रीय राजमार्ग में चीनी मिल के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गयी। दोनों बाइकों में तीन सवारों में से दो की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि तीसरा सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से हायर सेंटर रेफर कर दिया।
रविवार की सायं चीनी मिल के पास सरकड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र में दो बाइक आमने-सामने टकरा गयी। सरकड़ा चौकी इंचार्ज विक्रम धामी ने बताया कि पीलीभीत से सितारगंज की ओर आ रही बाइक में सुखदेव सिंह (28) पुत्र राममनोरथ निवासी बघनेरा, अमरिया जिला पीलीभीत सवार थे। जबकि नवाबगंज बरेली की ओर जा रही बाइक में भगवान दास ( 30) पुत्र राम पाल निवासी ग्राम कुल्हड़िया, नवाबगंज और रिंकू (18) पुत्र अयोध्या प्रसाद निवासी प्रेमपुरी, नवाबगंज, बरेली सवार थे। बाइकों की टक्कर में सुखदेव सिंह व भगवानदास ने मौके पर दम तोड़ दिया।
सामुदायिक अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। जबकि रिंकू को गम्भीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया। सुखदेव के भाई सत्यदेव ने बताया कि सुखदेव कम्बाइन चलाता है। वह शक्तिफार्म क्षेत्र में कम्बाइन चलाने आया था। सुखदेव का एक पुत्र व एक पुत्री है। सूचना मिलते ही सूखदेव की परिवाजन अस्पताल पहुंचे। उनका रो-रोकर बुरा हाल है जबकि भगवान दास के परिजनों को पुलिस ने सूचना भेजी है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लिया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में कनिष्ठ सहायक और सहायक लेखाकार की परीक्षाएं स्थगित
उत्तराखंड: ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे में घायल महिला की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
उत्तराखंड की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, चंडीगढ़ को 7 विकेट से हराकर नॉकआउट में बनाई जगह
हल्द्वानी में पहली बार हुआ दुर्गा होम यज्ञ, वैदिक मंत्रों और भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल
ADG की फटकार के बाद जागी नैनीताल पुलिस, एक ही दिन में 43 मुकदमे दर्ज
रुद्रपुर में कार के पहिए के पास मिली नवजात बच्ची
हल्द्वानी: निकोटीन युक्त पान मसाले को लेकर अफवाहों पर खाद्य विभाग ने दी सफाई
उत्तराखंड के युवा सिर्फ नौकरी मांग नहीं रहे, दूसरों को भी दे रहे रोजगार; सीएम धामी से साझा किए अपने अनुभव
हल्द्वानी : जज फार्म ई-ब्लॉक में 170 मीटर सीसी सड़क का पुनर्निर्माण शुरू, 20 परिवारों को मिलेगा लाभ..
धामी सरकार ने आपदा प्रभावित परिवारों से लेकर विकास कार्यों तक, लाखों रुपये किए मंजूर 

