- गंगा में डूब रहे साथी को बचाने के लिए कूदा युवक, दोनों बहे
ऋषिकेश : लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र के मस्तराम घाट पर शुक्रवार को गंगा में नहाने के दौरान एक युवक बहने लगा। इस पर उसका साथी उसे बचाने के लिए नदी में कूद गया, लेकिन वह भी गंगा के तेज बहाव में बह गया। पुलिस व एसडीआरएफ की टीम दोनों युवकों की तलाश कर रही है। साथ ही स्वजन को घटना के बारे में जानकारी दी है।
थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला संतोष पैथवाल ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे मस्तराम घाट निकट भागीरथी धाम के पास में दो युवक गंगा में स्नान कर रहे थे। जिसमें से एक युवक का पत्थर से अचानक पांव फिसल गया और वह नदी की तेज धारा में बहने लगा। जिसको बचाने के लिए उसका साथी नदी में कूद गया। गंगा में जलस्तर अधिक होने के कारण दूसरा युवक भी बहने लगा। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ को जानकारी दी। मौके पर युवकों के कपड़े और मोबाइल फोन मिला। मोबाइल फोन से स्वजन को सूचित किया जा गया।
एक युवक की माता कमलेश निवासी नारपुर थाना सदर बाजार गुरुग्राम (हरियाणा) ने मोबाइल पर पुलिस से बातचीत में बताया कि उनका पुत्र कृष (19) गुरुवार को कुछ साथियों के साथ ऋषिकेश घूमने गया था। स्वजन से अन्य साथियों के बारे में जानकारी ली गई, लेकिन वह जानकारी नहीं दे पाए है। इधर, पुलिस ने गंगा घाटों पर इस तरह की घटनाओं के लिए सतर्कता बढ़ा दी है। जिन स्नान घाटों पर चेन आदि नहीं लगी है, वहां लोगों को नहीं जाने दिया जा रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी को सुरक्षित घाटों पर स्नान के लिए कहा जा रहा है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां SSP ने किए दो चौकी प्रभारी लाइन हाजिर
नेपाल में फिर हाहाकार!, अचानक आई बाढ़ से बह गए ढेरों पुल, 10 लोग लापता, 35 मकान डूबे
उत्तराखंड: राजस्व ग्राम की अधिसूचना नहीं मिलने से नाराज बिंदुखत्ता के लोग, अब हल्द्वानी में महारैली और घेराव की तैयारी
उत्तराखंड की 149 छात्राओं को सीएम धामी ने दिए स्मार्टफोन, बेटियों के लिए बताईं ये योजनाएं
उत्तराखंड: यहां तीन मंजिल से गिरकर विवाहिता की संदिग्ध मौत
हल्द्वानी के नए DFO बने आदित्य रत्न, उत्तराखंड में कई IFS अधिकारियों के तबादले
नैनीताल पहुंचते ही जाह्नवी कपूर ने किए मां नयना देवी के दर्शन, झील और मौसम की तारीफ की
उत्तराखंड : 21 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, सास पर उत्पीड़न के आरोप
Uttarakhand: नर्सिंग विद्यार्थियों के स्टाइपेंड की मांग को लेकर नर्सिंग एकता मंच ने किया स्वास्थ्य मंत्री आवास कूच
हल्द्वानी: नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के दूसरे दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज 

