उत्तरकाशी – यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक संजय डोभाल पिछले सात घंटे से बड़कोट थाना परिसर के बाहर सड़क पर नगरवासियों के साथ धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। आपको बता दे कि पुलिस द्वारा एक युवक की पटाई को लेकर आज बड़कोट थाने के आगे प्रदर्शन व मुख्य सड़क पर चक्का जाम कर दिया था। इस दौरान स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में धरना स्थल पर जुटे हुए हैं।
धरना प्रदर्शन के दौरान विधायक संजय डोभाल ने एसओ बड़कोट पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विधायक का कहना है कि जब तक एसओ बड़कोट को हटाया नहीं जाता और दोषी पुलिस जवानों पर कार्यवाही नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। कई दौर की वार्ता के बाद सीओ जनक सिंह पंवार और उपजिलाधिकारी बृजेश तिवारी द्वारा देर शाम करीब आठ बजे धरने पर बैठे विधायक संजय डोभाल को आश्वासन दिया गया कि थानाध्यक्ष दीपक कठौत को हटा दिए जाने के निर्देश प्राप्त हुए है तब जाकर विधायक संजय डोभाल नगर पालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल सहित प्रमुख प्रतिनिधि अजबीन पंवार ओर उनके समर्थक संतुष्ट हुए और धरने को समाप्त किया गया ।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल पर शिकंजा कसने की तैयारी, कंपनी के दस्तावेजों की जांच तेज
हल्द्वानी के होटल में रुकने युवक की मौत, शक्तिवर्धक दवाओं के ओवरडोज का संदेह
उत्तराखंड: यहां रात दो हादसों में दो छात्रों की मौत, दो युवक घायल
देहरादून :सचिवालय में महिला अधिकारी से छेड़छाड़ का आरोप, उपनल कर्मचारी की पिटाई के बाद सरेंडर
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, छाएंगे बादल; पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की किताब पढ़ें छात्र, सीएम धामी ने क्यों दी यह सलाह?
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी द्वारा गुंडा एक्ट में 5 व्यक्तियों को किया जिला बदर
हल्द्वानी : प्रेमिका के साथ होटल में रुके प्रेमी की संदिग्ध मौत
हल्द्वानी की कालाढूंगी रोड के गड्ढे भरे गए, इन 6 प्रमुख जगहों पर हुआ काम 
