रुड़की में 11 दिसम्बर से होगी अग्निवीर की भर्ती
सेना ने जारी किया भर्ती कैलेंडर।
उत्तराखंड- अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन बीईजी सैंटर रूड़की में आगामी 11 दिसम्बर से 21 दिसम्बर, 2024 को किया जा रहा है। मेजर लैंसडौन मार्कंडेय मेहता ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2024-25 की अग्निवीर भर्ती रैली (पुरूष व महिला) का आयोजन बीईजी सैंटर रूड़की में किया जाएगा।
मेजर मेहता ने बताया कि 11 दिसम्बर को पुरूष अग्निवीर भर्ती टैक्नीकल, ऑफिस अस्टिेंट/एसकेटी ट्रेड में जनपद चमोली, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, रूद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल व उत्तरकाशी की भर्ती की जाएगी। जबकि उत्तरकाशी जनपद की 11 दिसम्बर को अग्निवीर जनरल ड्यूटी भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। वहीं 12 दिसम्बर को चमोली, 13 को पौड़ी गढ़वाल व रूद्रप्रयाग, 14 को पौड़ी गढ़वाल व टिहरी गढ़वाल, 15 दिसम्बर को पौड़ी गढ़वाल, 16 दिसम्बर को देहरादून व हरिद्वार जनपद की अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। साथ ही 17 व 18 दिसम्बर को आरक्षित दिवस रखे गये हैं।
उन्होंने बताया कि महिला अग्निवीर भर्ती रैली 19 दिसम्बर को उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के समस्त जिलों के लिए आयोजित की जाएगी। जबकि 20 व 21 दिसम्बर को महिलाओं को आरक्षित दिवस रखे गये हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज….
देहरादून: CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी
रुद्रपुर- एसएसपी उधमसिंहनगर अजय गणपति ने किये पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर
देहरादून :(बड़ी खबर) मंत्री रेखा आर्य ने रो रो कर बयां किया अपना उत्पीड़न, पति के खिलाफ FIR
हल्द्वानी की सड़कों के गड्ढे भरने में तेजी लाने के निर्देश, पानी की लीकेज ठीक करने के लिए मिला 2 दिन का समय 
