Kichha News- सिडकुल में कार्यरत एक कर्मचारी ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। युवक अपने परिवार में इकलौता था। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। फ़िलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों का पुलिस पता लगाने में जुटी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
आज सुबह लालकुआं से बरेली जा रही ट्रेन जब हल्द्वानी मार्ग स्थित बेनी मजार के पास पहुची तो अचानक झाड़ियों की आड़ में बैठा एक युवक ट्रेन के आगे आ गया। ट्रेन के साथ युवक घिसटता चला गया। हादसे का बाद चालक ने आपातकालीन ब्रेक का इस्तेमाल कर ट्रेन को रोका। हादसे की सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चंद्रमोहन सिंह व एसआई प्रकाश राम विश्वकर्मा मौके पर पहुच गए।
बताया कि युवक अचानक झाड़ियों की आड़ से निकल कर ट्रेन के सामने आ गया। मौके पर पहुँची पुलिस ने उसकी शिनाख्त राजकुमार गंगवार पुत्र गौतम गंगवार निवासी ग्राम खुटिया मनपुर थाना बहेड़ी उत्तर प्रदेश के रूप में की। वह पंतनगर में रहकर वहां की योबा शक्ति फाउंडेशन में ही काम करता था।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी
उत्तराखंड: 451 पदों को जल्द भरने के निर्देश
उत्तराखंड : यहां रील बनाने पर डांटने से नाराज किशोरी फंदे से लटकी
उत्तराखंड में तहसीलदार और पूर्ति निरीक्षक के 72 पदों पर चयन
उत्तराखंड : 11 जिलों में आंधी-ओलावृष्टि का अलर्ट
विपक्ष के मुद्दों पर सीएम धामी ने क्या कहा? काशीपुर में कार्यकर्ताओं को दिया संदेश
हल्द्वानी में चार आरोपित जिला बदर, इस साल अब तक 98 लोगों पर हुई कार्रवाई
हल्द्वानी : रोते हुए बोले विधायक सुमित हृदयेश—मेरी जान को खतरा, फोन टैपिंग का लगाया आरोप
उत्तराखंड के युवाओं को सिखाई जाएंगी विदेशी भाषाएं, हर जिले में ट्रेनिंग सेंटर खोलने की तैयारी
देहरादून में होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन, पंजीकरण शुरू; जानिए क्या होगा खास 

