आदमखोर गुलदार ने 24 घंटे के अंदर दूसरी घटना को दिया अंजाम

उत्तराखंड- यहां आदमखोर गुलदार ने 24 घंटे के अंदर दूसरी घटना को दिया अंजाम, अब 12वीं की छात्रा को मार डाला

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के नैनीताल जिले के ओखल कांडा ब्लॉक में 24 घंटे के अंदर आदमखोर गुलदार ने दो मासूम जिंदगीयों को खत्म कर दिया। आदमखोर गुलदार के हमले में पहले सातवीं की छात्रा नेहा और 24 घंटे के अंदर 12वीं की छात्रा चंपा को अपना निवाला बना लिया इस घटना से जहां पूरे इलाके में दहशत का माहौल है तो गांव में शोक की लहर और परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

देहरादून- (बड़ी खबर) शिक्षा विभाग ने लिया बड़ा फैसला, हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि आगे बढ़ाई

ADVERTISEMENTS

जानकारी के मुताबिक कूकना गांव में 18 वर्ष की चंपा पुत्री प्रकाश अपने घर से कुछ दूरी में घास काट रही थी इसी दौरान घात लगाए आदमखोर तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया और घसीट कर ले गया, चंपा की चीखने की आवाज सुनते ही परिजनों ने हो-हल्ला किया लेकिन आदमखोर उसे घसीटते हुआ जंगल की तरफ ले गया जब ग्रामीणों ने ढूंढ खोज की तो 2 घंटे बाद घने जंगल में क्षत-विक्षत हालत में चंपा का शव मिला।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी

देहरादून- वन महकमे में 7 अधिकारियों के ट्रांसफर, देखिए लिस्ट

घटना के बाद चंपा की मां भगवती देवी सदमे में आ गई. पिता प्रकाश की तीन बेटियां और एक बेटा है चंपा दूसरे नंबर की थी, पूरा परिवार रो-रो कर शोक में डूबा हुआ है उधर गांव में दहशत फैल गई है 24 घंटे में दो घटनाओं को आदमखोर ने अंजाम दिया है पहले तुषराड़ गांव की सातवीं की छात्रा नेहा को शिकार बनाया और अब 12वीं की छात्रा चंपा को मार डाला लिहाजा ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति भारी आक्रोश पनप रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

उत्तराखंड- यहां भतीजे ने ऐसे लगाया अपने फूफा को चूना, लाखों रुपए अपने खाते में किया ट्रांसफर, दोस्तों की भी कराई मौज

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें