खटीमा: कोतवाली क्षेत्र के चकरपुर पुलिस चौकी अंतर्गत महिलाओं से ठगी कर जेवरात उड़ाने वाले एक शातिर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से जेवरात बेचकर प्राप्त किए गए करीब 1 लाख 20 हजार रुपये भी बरामद किए गए हैं।
घटना बीते 5 दिसंबर की है….जब चकरपुर बाजार में आयोजित एक विवाह समारोह से लौट रही दो महिलाओं को कुटरी क्षेत्र के पास अज्ञात लोगों ने बातों में उलझाकर उनके सोने के जेवरात चोरी कर लिए थे। पीड़ित महिलाओं की शिकायत पर खटीमा कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
सीसीटीवी से आरोपी तक पहुंची पुलिस
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश, पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर एवं क्षेत्राधिकारी विमल रावत के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र शाह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसके आधार पर आरोपी की पहचान की गई।
पुलिस टीम ने थाना गदरपुर क्षेत्र के ठंडानाला गुलरभोज निवासी खालिद पुत्र लियाकत अली को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने महिलाओं को झांसे में लेकर जेवरात चोरी करने की बात स्वीकार की। चोरी किए गए जेवरात बेचकर प्राप्त रकम को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।
न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी
पुलिस के अनुसार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। कोतवाल विजेंद्र शाह ने बताया कि क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं पर लगातार नजर रखी जा रही है और किसी भी अपराध पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी…ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रुद्रपुर- एसएसपी उधमसिंहनगर अजय गणपति ने किये पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर
देहरादून :(बड़ी खबर) मंत्री रेखा आर्य ने रो रो कर बयां किया अपना उत्पीड़न, पति के खिलाफ FIR
हल्द्वानी की सड़कों के गड्ढे भरने में तेजी लाने के निर्देश, पानी की लीकेज ठीक करने के लिए मिला 2 दिन का समय
BJP के प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा पहुंचे लालकुआं, कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश
उत्तराखंड: अंकिता भंडारी हत्याकांड में SIT की जांच से सजा तक, पुलिस ने साझा की अहम जानकारी
नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 17 प्रतिष्ठानों पर 3.45 लाख रुपये का अर्थदंड
हल्द्वानी के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से स्कूलों की किताबों तक, CM धामी ने इतने करोड़ किए मंजूर
उत्तराखंड के टॉपर्स को CM धामी ने किया सम्मानित, शिक्षा व्यवस्था पर भी कही ये बात
हल्द्वानी में बेसबॉल कैंप का आगाज, बच्चों को ट्रेनिंग देने पहुंचे पूर्व भारतीय टीम के कप्तान 
