ऊधम सिंह नगर : रविवार रात जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे 26 वर्षीय टेंट व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोमवार सुबह उसका शव प्रतापपुर भल्ला पुल के पास सड़क किनारे पेड़ से टकराई कार के अंदर मिला। शुरुआत में मामला सड़क हादसा माना जा रहा था…लेकिन घटनास्थल और पोस्टमार्टम के दौरान सामने आए कुछ तथ्यों से मामला संदिग्ध हो गया है।
मृतक की पहचान ग्राम बाजावाला, ढकिया नंबर एक, कुंडेश्वरी निवासी संजीव के रूप में हुई है। बताया गया कि संजीव थारी क्षेत्र में टेंट का कारोबार करता था।
जानकारी के अनुसार संजीव के यहां शिवम नाम का युवक करीब तीन साल से काम करता है। रविवार को शिवम का जन्मदिन था। इसी मौके पर संजीव, शिवम और एक अन्य युवक रामनगर के कोसी पुल के पास गए थे। वहां तीनों ने साथ में बियर पी। इसके बाद संजीव दोनों युवकों को उनके घर छोड़कर वापस लौट रहा था।
सोमवार सुबह प्रतापपुर भल्ला पुल के पास उसकी कार सड़क किनारे एक पेड़ से टकराई मिली। कार के अंदर संजीव का शव पड़ा था। राहगीरों की सूचना के बाद पुलिस और परिजनों को घटना की जानकारी मिली।
सिर और गले पर चोट के निशान
पोस्टमार्टम के दौरान संजीव के सिर और गले पर चोट के निशान मिले हैं। इसके अलावा कार का एक दरवाजा खुला हुआ था और उसके दोनों मोबाइल फोन भी मौके से नहीं मिले। इन परिस्थितियों के सामने आने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस भी सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
पैनल से कराया जा रहा पोस्टमार्टम
सीओ प्रशांत कुमार के अनुसार मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने के लिए शव का पोस्टमार्टम पैनल से कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मृतक के चचेरे भाई शिव प्रसाद सिंह ने बताया कि संजीव के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका था। परिवार में उसकी 20 वर्षीय बहन आरती है। संजीव की शादी करीब पांच साल पहले निशा से हुई थी और उसकी तीन साल की बेटी भी है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।
फिलहाल पुलिस हादसे के साथ-साथ हत्या की आशंका को भी ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। पार्टी में साथ मौजूद दोनों युवकों से पूछताछ और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना की पूरी तस्वीर सामने आने की उम्मीद है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हरिद्वार में ESIC मेडिकल कॉलेज को मिली मंजूरी, CM धामी ने PM मोदी और केंद्रीय मंत्री का जताया आभार
उत्तराखंड: कुमाऊं में सफर होगा आसान, जसपुर-टनकपुर बस सेवा और जिप्सी संचालन को मिली मंजूरी
हल्द्वानी : 191 देशों का भ्रमण कर करीब दो लाख किलोमीटर की ऐतिहासिक यात्रा कर हल्द्वानी पहुंचे साइकिलिस्ट सोमेन देवनाथ
हल्द्वानी: कर्तव्यपथ का साथी हुआ विदा, आरक्षी प्रकाश नैनवाल को नैनीताल पुलिस ने दी अंतिम विदाई
CM धामी ने वन्यजीव सप्ताह का किया शुभारंभ, 18 लोगों को मिलेंगे 51-51 हजार रुपये
बुजुर्गों के लिए CM धामी का बड़ा तोहफा, एक क्लिक में खातों में पहुंची 147 करोड़ की पेंशन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) शोएब अहमद बने BJP सरकार में दायित्वधारी
हल्दूचौड़ में दर्दनाक सड़क हादसा डंपर की चपेट में आये पिता-पुत्री, बेटी की मौत
उत्तराखंड: फर्जी आधार और मृत्यु प्रमाण पत्र से जमीन हड़पने की कोशिश? शिकायत पर आयुक्त दीपक रावत सख्त, जांच के दिये आदेश
उत्तराखंड: सरकारी योजना से मिला 10 लाख का सहारा, पहाड़ में शुरू किया काम; अब हर महीने हो रही 60-70 हजार की कमाई 
