रुड़की : रुड़की के सिविललाइंस कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार सुबह घर से फरार हुए प्रेमी युगल को पुलिस ने कुछ ही घंटों में बरामद कर लिया। पुलिस ने दोनों को पूछताछ के बाद उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
जानकारी के अनुसार गांव निवासी युवक और युवती के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों को इसकी जानकारी होने पर उन्होंने दोनों के मिलने-जुलने पर रोक लगा दी थी। परिवार की सख्ती के चलते शुक्रवार सुबह दोनों घर से चले गए…जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया।
युवती के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत तलाश शुरू की। सर्विलांस की मदद से दोनों की लोकेशन बीएसएम कॉलेज के पास एक कैफे में मिली। इसके बाद पुलिस ने शाम करीब चार बजे दोनों को बरामद कर कोतवाली ले आई।
पूछताछ में प्रेमी युगल ने खुद को बालिग बताया। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट ने बताया कि दोनों बालिग होने के कारण स्वतंत्र हैं, इसलिए उन्हें परिजनों की सुपुर्दगी में सौंप दिया गया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में कुमाऊं प्रतिभा स्कॉलरशिप परीक्षा 19 अप्रैल को, विजेताओं को मिलेगा 50 से 100% तक छात्रवृत्ति
हल्द्वानी :रावण अंगद संवाद ने सभी का दिल जीत लिया। उमड़ी भारी भीड़
नैनीताल :(बड़ी खबर) जिले में आंधी तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी
उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग में सुरंग में धंसी मिट्टी, पानी के साथ आया मलबा, मची अफरा-तफरी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश पर विवाह में दो सिलेंडर की परमिशन के लिए अधिकारी नामित
उत्तराखंड: सीएम धामी सख्त; विकास कार्यों में देरी पर होगी कार्रवाई
उत्तराखंड : गांव से लापता हुआ 4 साल का पंकू, 4 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग…परिवार परेशान
उत्तराखंड: गणेश जन्मस्थली डोडीताल में खुले मां अन्नपूर्णा मंदिर के कपाट
उत्तराखंड: सेना की वर्दी का कपड़ा बेचने वाला दुकानदार पकड़ा गया
उत्तराखंड: खटीमा में इस दिन सीएम धामी करेंगे 7 करोड़ की CSD कैंटीन का उद्घाटन 
