अग्निकांड: रुड़की में तंबाकू गोदाम में भीषण आग,झुलसकर एक युवक की मौत।
रुड़की (हरिद्वार)-
रुड़की मे गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पश्चिमी अमर तलाब क्षेत्र में आज तड़के एक तंबाकू, बीड़ी, सिगरेट के होलसेल गोदाम में भीषण आग लग गई। इस दुखद घटना में 24 वर्षीय कुणाल पुंडीर नामक एक युवक की शत प्रतिशत झुलस जाने के कारण मौत हो गई। फायर स्टेशन रुड़की को लगभग रात 2 बजे आग लगने की सूचना मिली अग्निशमन अधिकारी वंश नारायण यादव के नेतृत्व में फायर यूनिट तुरंत घटनास्थल पर पहुंची हालांकि गली संकरी होने के कारण बड़ा फायर टैंकर मौके पर नहीं पहुंच सका अग्निशमन दल ने तत्परता दिखाते हुए मिनी हाई प्रेशर टेंडर को बुलाया और हाई प्रेशर होजरील फैलाकर आग बुझाने का काम शुरू किया।
कड़ी मेहनत और अथक प्रयास के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया और आग को आस-पास फैलने से रोक लिया। टीम ने गोदाम का एक कमरा और उसमें रखा काफी सारा सामान सुरक्षित बचा लिया।
यह होलसेल गोदाम रजनीश कुमार का बताया जा रहा है आग लगने के दौरान उनके पुत्र कुणाल पुंडीर गंभीर रूप से झुलस गए थे। आग बुझाने वाली यूनिट के पहुंचने से पहले ही परिजन और स्थानीय लोगों ने उन्हें राजकीय उप जिला चिकित्सालय रुड़की पहुंचाया था। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सा अधिकारी डॉ. एजाज अहमद और नर्सिंग अधिकारी गौतम कुमार ने बाद में फायर यूनिट को सूचित किया कि कुणाल सौ प्रतिशत जल जाने के कारण मृत हो चुके हैं। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है और कोतवाली गंगनहर द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आग से गोदाम में रखा काफी सारा सामान जल कर राख हो गया है घटना की सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी गई है वहीं एसपी देहात शेखर चंदसुयाल ने बताया कि पुलिस और अग्निशमन विभाग आग लगने के संभावित कारणों की जांच कर रहे हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां रिश्वत लेते पकड़ा गया भ्रष्टाचारी ASI, SSP ने भी लिया एक्शन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण में सुप्रीम कोर्ट नें कहा…
देहरादून :(बधाई) एसपी (ट्रैफिक ) लोकजीत सिंह के नेतृत्व में देहरादून ट्रैफिक पुलिस की पहल बनी सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण
2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, हल्द्वानी में बड़ा प्रशिक्षण अभियान
उत्तराखंड : 1.20 लाख की मांग, 20 हजार लेते ही धरा गया GST कर्मचारी
उत्तराखंड :(बड़ी खबर) जीएसटी कार्यालय पर विजिलेंस की छापेमारी, डाटा एंट्री ऑपरेटर रिश्वत लेते गिरफ्तार
उत्तराखंड में 18.50% बिजली दर बढ़ाने का प्रस्ताव, किसानों-उद्योगों का फूटा गुस्सा
उत्तराखंड में हनी मिशन को रफ्तार, किसानों की आय बढ़ाने की बड़ी तैयारी
हल्द्वानी : अब इस अस्पताल को मिली बम से उड़ाने की धमकी
उत्तराखंड : यहाँ अस्पताल पर गिरी गाज, लाइसेंस निलंबित, जुर्माना भी लगा 

