हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रोशनाबाद इलाके से बड़ी खबर सामने आई है। रोशनाबाद इलाके के देशी शराब ठेके के स्टोर में अचानक आग लग गई। इस दौरान एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सिडकुल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को हरिद्वार जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
पुलिस के अनुसार, रात में डायल 112 पर सूचना मिली कि ठेके के पास गत्तों में आग लगी है। जानकारी मिलते ही सिडकुल पुलिस और फायर स्टेशन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। ठेके के पीछे एक टीन सेट नुमा स्टोर है…जिसमें शराब की खाली पेट्टियों के गत्ते रखे हुए थे। वहीं आग लगी मिली।

फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाने का काम शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने के बाद जले गत्तों के बीच में एक झुलसा हुआ शव बरामद हुआ….जो पूरी तरह से जल चुका था जिससे पहचान करना मुश्किल था।
प्राथमिक जांच में पता चला है कि स्टोर के किनारे आग सेकने के लिए गत्ते जलाए गए थे। स्टोर के बाहर ही एक व्यक्ति, काशी, सोता है, जिसने पुलिस को आग लगने की सूचना दी।
पुलिस पूछताछ में काशी ने बताया कि अशोक नाम का एक व्यक्ति भी उसी स्टोर में सो रहा था। शराब पीने के बाद कुछ घुमक्कड़ लोग ठंड से बचने के लिए गत्तों पर सो जाते हैं। आग लगने पर अशोक ने पहले वहां सो रहे एक लड़के को उठाया और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें यह नहीं पता था कि पीछे भी कोई व्यक्ति सो रहा था।
सिडकुल थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं और मृतक की पहचान करने का प्रयास जारी है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: पहाड़ी फलों से जैम-चटनी बनाकर आत्मनिर्भर बन रहीं हल्द्वानी की महिलाएं, बड़े शहरों तक पहुंच रहे उत्पाद
31 साल से लटका जमीन का मामला पहुंचा जनसुनवाई में, दीपक रावत ने अफसरों को दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश
CM धामी ने पूर्वोत्तर के युवाओं से कहा- ‘देवभूमि उत्तराखंड आपका अपना घर है’, बोले- युवा शक्ति ही विकसित भारत की ताकत
उत्तराखंड: सवा दो साल से अधिसूचना का इंतजार, बिंदुखत्ता में 22वें दिन भी जारी रही पदयात्रा
उत्तराखंड में मदरसों पर धामी सरकार का बड़ा एक्शन, देहरादून में 3 और हल्द्वानी में 2 पर कार्रवाई
BJP की बड़ी तैयारी, हल्द्वानी में 10 सितंबर को जुटेंगे 5 हजार पूर्व सैनिक; नितिन नवीन रहेंगे मौजूद
हल्द्वानी : गौला नदी में नहाते समय 17 वर्षीय किशोर बहा, तलाश में जुटी पुलिस और SDRF
उत्तराखंड : दुष्कर्म केस में पुलिस का बड़ा एक्शन, गंगा इन होटल सील; अब मुस्तफा की तलाश
उत्तराखंड: नेपाल में बनी झील से बढ़ी चिंता, चमेलिया नदी ने दिखाया रौद्र रूप तो 50 हजार लोगों पर मंडरा सकता है खतरा
उत्तराखंड में बारिश से बिगड़े हालात, पिथौरागढ़ में 18 सड़कें बंद; टिहरी में भी नुकसान 
