रुद्रपुर- उधमसिंह नगर के रुद्रपुर क्षेत्र के छतरपुर में एक घर में संचालित देह व्यापार के अड्डे का एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने भंडाफोड़ किया है । एन्टी ट्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने मामले में 3 महिला और दो युवकों को गिरफ्तार किया है । आरोपियों से 6 मोबाइल, 6 हजार तीन सौ रुपए व आपत्तिजनक सामान बरामद हुए हैं । फिलहाल अभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है ।
एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की टीम को सूचना मिली थी कि थाना पंतनगर क्षेत्र के छतरपुर गायत्री बिहार स्थित एक घर में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है । जिस पर टीम ने मौके पर पहुंच कर छापेमारी की. जिसमें संचालिका सहित पांच महिला व पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में अनैतिक देह व्यापार करते पाये गये । मौके से काफी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई ।
पूछताछ में संचालिका ने बताया गया कि अधिक पैसा कमाने की वजह से घर पर ही अनैतिक देह व्यापार कराती है । इसके एवज में वह ग्राहकों से 500 से 1000 रुपये कमीशन तथा युवतियों से अनैतिक कार्य करने का आधा हिस्सा लेती थी । मौके पर अनैतिक देह व्यापार करते पाये जाने पर संचालिका सहित दो युवतियों व दो युवकों के खिलाफ अनैतिक व्यपार निवारण अधिनियम 1956 के अन्तर्गत थाना पन्तनगर में अभियोग पंजीकृत कर कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपियों ने अपना नाम चन्दन मण्डल, विश्वजीत सरकार, कालीनगर जगदीशपुर वार्ड न02 बताया, जबकि गिरफ्तार महिलाओं में एक महिला कलकत्ता, रुद्रपुर और संचालिका दिनेशपुर की रहने वाली है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला 
