काशीपुर– बाजपुर के दोराहा रोड पर दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक के परखच्चे उड़ गए । घटना में जिसमें एक ट्रक चालक की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बता दें कि बाजपुर के दोराहा रोड पर दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। भिड़ंत में दोनों ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और ट्रक में सवार चालक सरफराज की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरा ट्रक चालक अब्दुल गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं मौके से गुजर रहे आसपास के लोगों और पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने घायल का उपचार कर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। इस दौरान सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी जिसमें एक की मौत हुई है। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हुआ है उन्होंने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और तहरीर आने के बाद अग्रिम कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बनभूलपुरा में हत्या से हड़कंप, घर के अंदर मिला युवक का शव
देहरादून : डीएलएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू
उत्तराखण्ड वन विकास निगम में 200 स्केलर पदों पर भर्ती
उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, वन विकास निगम में 200 पदों पर भर्ती; इस दिन से भरें फॉर्म
उत्तराखंड: विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में बड़े तबादलों की तैयारी, अफसरों की सूची बननी शुरू
मुख्यमंत्री युवाविद्यार्थी मंथन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर रुद्रप्रयाग डीएम विशालमिश्रा सम्मानित
नैनीताल: ज्योलिकोट पर हाईकोर्ट गंभीर, मुख्य सचिव से हालकनामा मांगा, पेशी जारी रहेगी
भीमताल : आमा मंदिर से हरीश पनेरू ने किया चुनावी शंखनाद, भीमताल विधानसभा में भ्रष्टाचार और अनैतिक कार्यों के खिलाफ संघर्ष का किया ऐलान….
उत्तराखंड: M.A. और आपदा प्रबंधन की पढ़ाई के बाद खेती चुनी, 40 नाली जमीन पर विनोद ने खड़ा किया नया मॉडल
देहरादून :(बड़ी खबर) अहमद नदीम को मिला जिला सूचना अधिकारी, नैनीताल का चार्ज 
