Haldwani News- हल्द्वानी की घटना ने सबको झकझोर दिया। देर रात बनभूलपुरा में एक गर्भवती महिला को तीसरी मंजिल से धक्का देकर उसकी हत्या कर दी गई। इस दौरान महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला की मौत के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि महिला पांच माह की गर्भवती थी। इस घटना में पुलिस ने एक महिला समेत चार आरोपियों को हिरासत में लेकर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार मूलरूप से यूपी के मल्लानगर थाना विनावर बदायूं निवासी कुलदीप अपनी 21 साल पत्नी मंजू देवी व तीन साल की बेटी के साथ उत्तर उजाला बनभूलपुरा में किराये पर रहता है। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि कुलदीप मजदूरी करता था। मंगलवार की देर शाम वह कमरे में पहुंचा। पड़ोसी भगवान दई ने उन्हें बताया कि दिन में उसकी पत्नी से मिलने के लिए कोई अंजान युवक आया था। इससे पहले भी युवक उसकी गैरमौजूदगी में घर आ चुका है।

जिसके बाद यह बात सुनकर कुलदीप अपने ससुराल हरिपुर सूखा मुखानी पहुंचा। इसके बाद वह अपनी सास कलावती, ससुर खेमकरन और साले सतवीर को लेकर कमरे में पहुंचा। वहां कुलदीप ने भगवान दई से बातचीत कराई। तभी मंजू व भगवान दई के बीच कहासुनी हो गई। थोड़ी देर में जबर्दस्त हंगामा हो गया।
आरोप है कि वाद-विवाद के दौरान ही भगवान दई, उसके पति आशा राम व बेटे सुमित और अमित ने मंजू को तीसरी मंजिल से धक्का दे दिया। इस दौरान जमीन पर गिरते ही मंजू की मौत हो गई। इस मामले मेें एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। चारों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में 9 सितंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, बैठक से पहले महेंद्र भट्ट ने किया भूमि पूजन
उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार
हल्द्वानी में भाजपा का ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प’, राहुल गांधी के बयानों पर जमकर बरसे नेता
16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार 
