जागेश्वर /अल्मोड़ा। सोमवार शाम बाड़ेछीना-शेराघाट मोटर मार्ग में धौलछीना से करीब तीन किलोमीटर आगे कोटगाड़ी मंदिर से वापस आ रही ऑल्टो कार संख्या यूके04सी-0641 अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार के चल रहे यात्रियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष सुशील कुमार तथा उनकी टीम एवं स्थानीय लोगों ने घायलों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। कार सवार सभी लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार आईटीबीपी में कार्यरत पंतनगर, उधमसिंह नगर निवासी प्रमोद पंत (55) पुत्र गंगादत्त अपनी पत्नी दीपा पंत (48), छोटे भाई की बहू सुषमा पंत निवासी भीमताल तथा अपनी बड़ी बहन रेखा उप्रेती (65) पत्नी सुबोध चंद निवासी नैनीताल के साथ शनिवार को नैनीताल से महाकाली मंदिर गंगोलीहाट के लिए निकले थे, वहां से रविवार को सभी लोग कोटगाड़ी मंदिर पांखू पहुंचे। रात्रि विश्राम के बाद सोमवार प्रात 8 बजे मंदिर में पूजा अर्चना के बाद वापस नैनीताल लौट रहे थे। शाम करीब 4 बजे धौलछीना के निकट कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में रेखा उप्रेती (65) की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धौलछीना लाया गया। बाद में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल तीनों को को बेस चिकित्सालय रिफर कर दिया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री
हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान
कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, 1500 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात
विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नैनीताल प्रशासन ने कसी कमर, 164 अधिकारियों को सौंपी चुनावी जिम्मेदारी
उत्तराखंड की सरकारी जमीनों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, HMT रानीबाग में धरने पर बैठे नेता
उत्तराखंड में 9.99 लाख लोगों के खाते में पहुंचे 148 करोड़, CM धामी ने जारी की पेंशन
उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
कैंची धाम जाने वालों के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 6 से 8 नवंबर तक बदले रहेंगे रूट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी
उत्तरकाशी: भीषण सड़क हादसा: नदी में गिरी इनोवा कार, चार लोगों की मौत, एक गंभीर 
