विकासनगर- देहरादून की सेलाकुई थाना पुलिस ने क्षेत्र की अपहरण नाबालिग लड़की की शादी (marriage of minor) कराने के मामले में पंडित को गिरफ्तार (Pandit Arrested) कर लिया है, पुलिस इस मामले में आरोपी युवक, उसके माता-पिता और बहन को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, पुलिस ने बाल विवाह प्रतिषेध व पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया था।
जानकारी के मुताबिक, सेलाकुई थाना क्षेत्र निवासी एक युवक ने 24 दिसंबर 2021 को सेलाकुई पुलिस को तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिग बहन 23 दिसंबर की सुबह 6 बजे से लापता है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर नाबालिग का अपहरण व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने गुमशुदा के परिजनों के मोबाइल की सीडीआर (कॉल डिटेल रिकॉर्ड) प्राप्त करते हुए सीसीटीवी कैमरा खंगाले और 27 दिसंबर की रात नाबालिग को शिवनगर बस्ती से सुमित थापा पुत्र नरेंद्र थापा के कब्जे से बरामद किया।

पुलिस के मुताबकि पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि आरोपी सुमित थापा उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था. जहां सुमित के माता-पिता और बहन ने उसका विवाह सुमित थापा से कराया। विवाह चकराता क्षेत्र के ग्राम ब्यंद्राखत मशक निवासी पंडित आत्माराम नौटियाल ने कराया। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपी सुमित थापा और उसके माता-पीता व बहन को तुरंत गिरफ्तार किया. वहीं, पुलिस ने शनिवार को शादी कराने वाले पंडित को गिरफ्तार किया। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर बाल विवाह प्रतिषेध व पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया था।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में 9 सितंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, बैठक से पहले महेंद्र भट्ट ने किया भूमि पूजन
उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार
हल्द्वानी में भाजपा का ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प’, राहुल गांधी के बयानों पर जमकर बरसे नेता
16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार 
