- सनसनीखेज मामला चाकू से गले पर ताबड़तोड़ वार कर नाबालिग ने की नाबालिग की हत्या ।
धारचूला (पिथौरागढ़)- पिथौरागढ़ जिले के धारचूला में एक युवक के गले मैं चाकू घोंपकर हत्या करने वाला हत्यारा फरार हो गया.बताया गया कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक काली नदी में कूद गया। इसके बाद से आरोपी का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस काली नदी किनारे सर्च अभियान चला रही है।
जानकारी के अनुसार धारचूला के छलमा छिलासों निवासी 17 वर्षीय अनुज सिस्ताल पुत्र कुंदन सिस्ताल देहरादून में काम करता था। वह तीन दिन पूर्व ही धारचूला आया था और गर्ब्याल खेड़ा स्थित अपनी बुआ के घर में रह रहा था। बताया जा रहा है कि शनिवार को आरोपी युवक घर में आया और सब्जी काटने वाले चाकू से उसके गले में वार कर दिया। घटना के समय अनुज की बुआ दुकान में गई थी। चीख सुनकर आसपास मौजूद लोग अनुज को अस्पताल ले गए। जहां इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस घटना के बाद हत्यारोपी नाबालिग भागकर काली नदी किनारे लगभग एक किमी दूर खोतिला पहुंच गया। यहां से उसने नेपाल भागने की फिराक में काली नदी में छलांग लगाई इसके बाद वह नजर नहीं आया। घटना के दो प्रत्यक्षदर्शी नाबालिगों ने बताया कि आरोपी ने नदी में छलांग लगाई लेकिन वह बाहर नहीं आया। घटना की सूचना के बाद कोतवाल कुंवर सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस ने काली नदी किनारे सर्च अभियान चलाया लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। आरोपी चकमा देकर नेपाल न पहुंचे इसके लिए धारचूला पुलिस ने नेपाल पुलिस को भी मामले की जानकारी दी है। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी ने अनुज को क्यों मारा पुलिस इसकी जांच कर रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला
26-27 सितंबर को उत्तराखंड में रहें सावधान! सीएम धामी ने दिए 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश
उत्तराखंड: पेंशनरों और सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, बैंक हड़ताल से पहले खाते में आएगा भुगतान
उत्तराखंड: 12 साल की उम्र से पिता करता रहा यौन शोषण! बेटी ने मां को बताई पूरी बात, फिर पहुंची एसएसपी के पास
सीएम धामी की पैरवी के बाद उत्तराखंड में सड़क परियोजनाओं को मंजूरी, 1490 गांव होंगे कनेक्ट
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) नैनीताल जिले में कल भारी बारिश के चलते छुट्टी
सीएम धामी ने खटीमा में दिखाई 15 वाहनों को हरी झंडी, स्वच्छता व्यवस्था को लेकर दिया बड़ा संदेश
उत्तराखंड में यहाँ सुहागरात पर नई नवेली दुल्हन ने किया कांड, सुबह दूल्हे के परिवार के उड़ गए होश 
