खटीमा: उधम सिंह नगर के खटीमा क्षेत्र में स्थित सुरई वन रेंज के बग्गा चौवन इलाके में एक 69 वर्षीय ग्रामीण राम सिंह कन्याल की बाघ के हमले में मौत हो गई। राम सिंह रोजाना की तरह अपने मवेशियों को जंगल में चराने गए थे। शाम को मवेशी घर लौट आए….लेकिन राम सिंह नहीं लौटे।
ग्रामीणों ने जंगल में खोजबीन की तो उन्हें कुछ दूरी पर उनकी जैकेट मिली। जमीन पर घसीटने के निशान देख उन्होंने उनका पीछा किया और क्षत-विक्षत शव बरामद किया। मौके पर दो बाघ भी देखे गए….जो घटना की गंभीरता को दर्शाता है। शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।
वन विभाग ने घटना स्थल पर बाघ की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ट्रैप कैमरे लगाए हैं। साथ ही वनों से लगे ग्रामीण इलाकों में गश्त बढ़ा दी गई है और लोगों से अपील की गई है कि फिलहाल जंगल में न जाएं। उच्च अधिकारियों से पिंजरा लगाने के निर्देश लिए जा रहे हैं। मृतक के परिजनों को वन अधिनियम के तहत मुआवजा भी दिया जाएगा।
खटीमा विधायक भुवन कापड़ी ने कहा कि वन क्षेत्र से लगे गांवों की सीमा से एक किलोमीटर के भीतर फेंसिंग की व्यवस्था की जाए ताकि जानवर गांवों में प्रवेश न कर सकें और ग्रामीण सुरक्षित रूप से मवेशियों के लिए चारा पानी प्राप्त कर सकें। उन्होंने वन विभाग से मृतक परिजनों को तत्काल आर्थिक सहायता देने की भी मांग की।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज….
देहरादून: CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी
रुद्रपुर- एसएसपी उधमसिंहनगर अजय गणपति ने किये पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर
देहरादून :(बड़ी खबर) मंत्री रेखा आर्य ने रो रो कर बयां किया अपना उत्पीड़न, पति के खिलाफ FIR
हल्द्वानी की सड़कों के गड्ढे भरने में तेजी लाने के निर्देश, पानी की लीकेज ठीक करने के लिए मिला 2 दिन का समय
BJP के प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा पहुंचे लालकुआं, कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश
उत्तराखंड: अंकिता भंडारी हत्याकांड में SIT की जांच से सजा तक, पुलिस ने साझा की अहम जानकारी 
