- मसूरी में 13 साल की नाबालिग के साथ 40 साल के व्यक्ति ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।
मसूरी (देहरादून)- मसूरी में 13 साल की नाबालिग के साथ 40 साल के उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के रहने वाले व्यक्ति ने दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराध को अंजाम दिया है मसूरी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मसूरी कोतवाल अरविंद चौधरी ने बताया कि शुक्रवार को पीड़ित नाबालिग बच्ची के परिजन मसूरी कोतवाली पहुंचे जहां पर उन्होने बताया कि मसूरी के गैस गोदाम में काम करने वाले 40 साल के व्यक्ति ने उनकी 13 साल की नाबालिग लड़की के साथ 19 अक्टूबर को दिन के समय में उसके कमरे में अकेला देख उसके साथ रेप किया वह लडकी को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। उन्होने कहा कि पीड़िता के परिजनों ने बताया कि उसके साथ हुए दुष्कर्म के बाद लडकी काफी डरी हुई थी।
वह उसकेी लगातार तबीयत बिगड़ रही थी जिसके बाद उन्होने लड़की से बात करी तो उसने बताया कि उसके पिता के साथ गैस गोदाम में काम करने वाले 40 साल के व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उन्होने कहा कि लडकी की तबीयत खराब है जिसको मसूरी के उप जिला चिकित्सालय में इलाज करवाया जा रहा है। वही आरोपी अंकुश कांबोज पुत्र अरविंद कंबोज निवासी औरंगाबाद शेरपुर सहारनपुर उम्र 40 साल को गिरफ्तार कर लिया है वह आरोपी का मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में पेष किया जायेगा। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ धाराओं 65/1, 351/2 बीएनएस 3 क, 4/2 के साथ पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। वह पुलिस सभी पहलुओं पर बारीकी से कार्य कर रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
