नानकमत्ता- उधम सिंह नगर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम ने नानकमत्ता के दहला गांव में एक घर में छापामारी की है जहां अनैतिक देह व्यापार का पर्दाफाश किया है। पूरे मामले में पुलिस ने मां बेटा बेटी सहित 8 महिला पुरुष को गिरफ्तार किया है ।उनके पास से आठ मोबाइल, साढ़े पांच हजार की नकदी और आपत्तिजनक सामान बरामद हुए हैं।
एसपी सिटी ममता बोहरा ने बताया कि नानकमत्ता के दहला गांव के लोगों ने कई बार शिकायत की थी कि गांव की ही एक महिला घर में अनैतिक देह व्यापार का धंधा कर रही है जिसके बाद एंटीक ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम द्वारा कार्रवाई की गई है। पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार की मुख्य संचालिका तथा उसकी पुत्री के साथ ही पुत्र समेत पांच और महिला तथा पुरुष गिरफ्तार किए।
पकड़ी गई तीन युवतियां रुद्रपुर, सितारगंज में रहती थी, जबकि तीसरी युवती संचालिका के घर में ही काफी लंबे समय से रह रही थी। आठों की गिरफ्तारी कर उनके खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: पूरे राज्य में एक वर्ष तक के लिये किसी भी खाद्य पदार्थो के निर्माण, भण्डारण, वितरण, बिक्री को पूरे राज्य में प्रतिबन्धित
हल्द्वानी : त्योहारों से पहले हल्द्वानी बाजार में अतिक्रमण पर सख्ती की तैयारी, फिर होगी मुनादी
उत्तराखंड : यहां भालू का आतंक, एक ही परिवार के चार लोगों पर हमला
उत्तराखंड: निजी स्कूलों में विकास शुल्क पर शासन सख्त, कार्रवाई के निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) इस विभाग में बड़े स्तर पर भर्ती की तैयारी
देहरादून : ये कर्मचारी 16 को करेंगे सचिवालय का घेराव
नैनीताल में 13 अक्टूबर से बिजली कटौती का शेड्यूल जारी
देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें 

