हल्द्वानी की मंडी चौकी पुलिस ने वन्यजीव तस्करी के मामले में बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस ने 6 तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से दुर्लभ प्रजाति का जीवित पैंगोलिन बरामद हुआ है। पकड़े गए पांच तस्कर उधम सिंह नगर के जबकि एक मुरादाबाद का रहने वाला है।पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक स्विफ्ट डिजायर कार भी बरामद की है। सीओ प्रमोद शाह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर मंडी चौकी पुलिस ने गोरापड़ाव स्थित सड़क पर घेराबंदी कर जब कार की तलाशी ली तो उसमें एक दुर्लभ प्रजाति का पैंगोलिन जीव रखा हुआ था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पैंगोलिन को उधम सिंह नगर के धौरा डाम से पकड़कर ला रहे हैं। दुर्लभ प्रजाति के पैंगोलिन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में काफी डिमांड है जिसको तस्कर बेचने की फिराक में थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 80 लाख रुपये से अधिक की बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से वन्यजीव को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया है। वही तराई केंद्रीय वन प्रभाग की डीएफओ अभिलाषा सिंह का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ वन जीव अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है और बरामद पैंगोलिन को जंगल में छोड़ा जाएगा।
यह भी पढ़े 👉नैनीताल- गर्मी आते ही बजने लगे बर्तन, पहाड़ से मैदान तक एक जैसे हालात

यह भी पढ़े 👉उत्तराखंड- यहां स्कॉर्पियो में गजब की तस्करी कर रहे थे तस्कर, वन विभाग ने भी लिया ऐसे हाथों-हाथ
यह भी पढ़े 👉उत्तराखंड- यहां वॉटर होल्स के जरिए वन्यजीवों के हलक को तर करने की कोशिश
यह भी पढ़े 👉उत्तराखंड- 25 अप्रैल को होने वाली LT भर्ती परीक्षा के लिए जारी हुई गाइडलाइन
यह भी पढ़े 👉हरिद्वार- देखिए शाही स्नान की अद्भुत तस्वीरें, मन हो जाएगा पावन
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल में 13 अक्टूबर से बिजली कटौती का शेड्यूल जारी
देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार
सीएम धामी की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, उत्तराखंड की 315 सड़कों और 32 पुलों पर बनी सहमति
उत्तराखंड : इस भर्ती की आई अपडेट
हरिद्वार कुंभ-2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार, सीएम धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत किया जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर सीएम धामी ने जताया आभार, उत्तराखंड में 2.25 लाख करोड़ के काम जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर धामी कैबिनेट ने पारित किया धन्यवाद प्रस्ताव 
