पुलिस की चेतक सहित 3 बाइकें भिड़ीं, 2 की मौत
पथरी थाना क्षेत्र में डांडी चौक की घटना, कांस्टेबल गंभीर

हरिद्वार/पथरी। पथरी थाना क्षेत्र के डांडी चौक पर सोमवार को सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि पुलिस की चेतक पर सवार एक कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार, सोमवार की शाम मनोज कुमार (35) निवासी फेरुपुर थाना पथरी बाइक पर डांडी चौकी की तरफ जा रहे थे, जबकि अजय (22) निवासी हौजखेड़ी सहारनपुर यूपी भी बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान चौराहे पर पुलिस चेतक बाइक पर कांस्टेबल सुशील कुमार भी आ रहे थे।
पहुंचते ही तीनों बाइकों की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सीओ लक्सर देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और राहगीरों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने मनोज कुमार और अजय को मृत घोषित कर दिया। सुशील कुमार के पैर में फ्रैक्चर सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार
सीएम धामी की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, उत्तराखंड की 315 सड़कों और 32 पुलों पर बनी सहमति
उत्तराखंड : इस भर्ती की आई अपडेट
हरिद्वार कुंभ-2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार, सीएम धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत किया जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर सीएम धामी ने जताया आभार, उत्तराखंड में 2.25 लाख करोड़ के काम जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर धामी कैबिनेट ने पारित किया धन्यवाद प्रस्ताव
हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; पढ़ें फैसलों की पूरी सूची 
