उत्तराखंड- यहां कार में जा रहे 2 शिक्षक कार सहित नदी में डूबे, दोनों लापता

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Uttarkashi News- उत्तरकाशी में डुंडा तहसील अंतरर्गत एक कार नदी में समा गई, जिसमें कार सवार दो लोग लापता हो गए हैं। दोनों लोग शिक्षक बताए जा रहे हैं। वे किसी काम से ग्राम मांजफ गए थे। वहां से लौटते वक्त रविवार सुबह हादसा हो गया। सूचना पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस के साथ ही राजस्व टीम मौके पर पहुंच गई है। साथ ही 108 एंबुलेंस सेवा को भी मौके पर भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Bhimtal: ओखलकांडा सड़क हादसे पर उठे गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच और ₹25 लाख मुआवजे की मांग
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : आज यहां बारिश के चलते छुट्टी घोषित

एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान शुरू कर दिया। लापता व्यक्ति बुद्धिलाल (39)पुत्र बरफू ग्राम डांग जुवा, बलड़ियाना, टिहरी गढ़वाल, बिजेंद्र जोशी (40) पुत्र द्वारिका प्रसाद ग्राम बैलूनता, लंबगांव, टिहरी गढ़वाल के बताए जा रहे हैं। ग्राम मांजफ में रिश्तेदारी में आये थे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें