हल्द्वानी: रामपुर रोड स्थित राजारानी बिहार क्षेत्र में थर्टी फर्स्ट की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर में खेलते समय 12 साल की बच्ची की अचानक मौत हो गई…जिससे पूरे परिवार में कोहराम मच गया।
पुलिस के अनुसार भूपेन्द्र पांडे की 12 वर्षीय बेटी समृद्धि पांडे बुधवार रात अपने घर में खेल रही थी। इसी दौरान वह सीढ़ी के पास लगे कपड़े की चपेट में आ गई और एक हादसे का शिकार हो गई। परिजन तुरंत बच्ची को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे…जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर हल्द्वानी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई है…जिसमें बच्ची खेलते हुए दिखाई दे रही है और यह मामला पूरी तरह दुर्घटनावश प्रतीत हो रहा है।
पोस्टमार्टम हाउस में परिजनों और रिश्तेदारों की भीड़ जुटी रही। अचानक हुई इस घटना से परिवार गहरे सदमे में है और पूरे इलाके में शोक का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज….
देहरादून: CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी 
