उत्तराखंड – यहां शादी के 10 दिन बाद दुल्हन ने उठा लिया आत्मघाती कदम

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून- राज्य के देहरादून में एक नव विवाहित ने आत्महत्या कर ली। उसकी करीब 10 दिन पहले शादी हुई थी। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

बताया जाता है कि 19 साल की बबीता की 10 दिन पहले ही शास्त्री नगर खाला निवासी राजेश के साथ शादी हुई थी। 8 दिसंबर सुबह पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद तैश में आई बबीता ने कमरे में जाकर छत में लोहे की रॉड में फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया। यह देख परिजनों के होश उड़ गए। घटना की जानकारी बबीता के परिजनों को दी गईं। बबीता को अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  Ruleta con Apuestas Altas con RTP Alto: Una Guía Completa
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: अब पिरुल बनेगा कमाई का साधन, सरकार ने शुरू की बड़ी योजना

थाना वसंत विहार प्रभारी होशियार सिंह ने बताया कि ममले की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार पूछताछ करने पर पता चला है कि वो शादी के बाद भी किसी से फोन पर बात करती थी। इस बात पर पति पत्नी में विवाद हुआ।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें