उधम सिंह नगर के खटीमा क्षेत्र में शुक्रवार को शाम के समय प्रेमिका के चक्कर में दो गुटों में बवाल हो गया जिसके बाद जमकर लाठी-डंडे चले और फायरिंग भी हुई गोली लगने से एक युवक घायल भी हुआ है जिसे हायर सेंटर भेजा गया है मौके पर पुलिस पहुंचकर पूरी छानबीन में जुट गई है।
मामला खटीमा के पहेनियां इलाके का है जहां श्रीपुर बिछुआ हलवाड़ी के युवक मनीष ने बताया की झंनकट में उसकी एक गर्लफ्रेंड है जो कि इंटरमीडिएट में पढ़ती है और 2 दिन पहले एक युवक ने मनीष को फोन करके कहा कि अब वह तेरी नहीं मेरी गर्लफ्रेंड है लिहाजा उस लड़की से कोई संपर्क दूर दूर तक मत रखना नहीं तो अंजाम बहुत बुरा होगा। इस फोन के आने के बाद मनीष गुरुवार को अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर फोन करने वाले युवक के पास गया और आमना सामना करा कर उसे अपनी गर्लफ्रेंड होने का दावा किया। यह बात भी सामने आई है कि युवती ने भी मनीष से ही दोस्ती की बात कबूल की। जिसके बाद मामला बिगड़ना शुरू हुआ।

इस घटना के बाद युवक के अन्य दोस्तों के फोन भी मनीष के पास आने लगे और पहेनियां में मिलने को कहने लगे मनीष ने बताया कि शुक्रवार को वह एक बर्थडे पार्टी में था आरोपी युवक ने फिर फोन करके उसे बुलाया जिसके बाद वह अपने छह साथियों के साथ वहां गया तो वहां पहले से ही 12- 13 लोग लाठी-डंडे लेकर इंतजार कर रहे थे इस बीच किसी युवक ने गोली भी चला दी गोली चलने से राहुल नाम का एक युवक घायल हो गया जबकि मनीष और उसके साथी भूपेंद्र को पत्थरों व लाठियों से चोट लगी है जिनका नागरिक अस्पताल खटीमा में इलाज चल रहा है और राहुल के बाएं पैर की थाई में गोली के छर्रे लगे हैं जिसे हायर सेंटर रेफर किया गया है फिलहाल घटना के बाद से पूरे इलाके में पुलिस तैनात है और घटना की बारीकी से जांच शुरू कर दी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार
सीएम धामी की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, उत्तराखंड की 315 सड़कों और 32 पुलों पर बनी सहमति
उत्तराखंड : इस भर्ती की आई अपडेट
हरिद्वार कुंभ-2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार, सीएम धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत किया जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर सीएम धामी ने जताया आभार, उत्तराखंड में 2.25 लाख करोड़ के काम जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर धामी कैबिनेट ने पारित किया धन्यवाद प्रस्ताव
हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; पढ़ें फैसलों की पूरी सूची 
