हरिद्वार: बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो के बाद राजनीतिक हलकों में खलबली मची हुई है। इस बीच पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। बहादराबाद पुलिस ने मामले में उन्हें नोटिस जारी किया है और शनिवार को थाने में पेश होने के निर्देश दिए हैं। नोटिस में वायरल ऑडियो से संबंधित किसी भी साक्ष्य को पेश करने को कहा गया है।
पुलिस की टीम शुक्रवार देर शाम पूर्व विधायक के कड़च्छ स्थित आवास पर पहुंची…लेकिन वह घर पर नहीं मिले। इस ऑडियो में सहारनपुर निवासी अभिनेत्री उर्मिला सनावर जो खुद को पूर्व विधायक की पत्नी बताती हैं…..अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े कथित वीवीआईपी नामों का जिक्र कर रही हैं।
ऑडियो में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम का नाम सामने आने से पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में भी हलचल है।
मामले को लेकर संत शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने तीन दिन पहले बहादराबाद थाने में पूर्व विधायक और उर्मिला के खिलाफ झूठे आरोप लगाकर बदनाम करने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विवेचनाधिकारी एवं थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा ने नोटिस जारी होने की पुष्टि करते हुए कहा कि यदि आरोपों के समर्थन में कोई साक्ष्य हैं तो उन्हें पुलिस के समक्ष पेश किया जाए।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: (बड़ी खबर) 4 अक्टूबर को काठगोदाम– नैनीताल/भीमताल मार्ग पूर्णतः बंद
नैनीताल : SIR के बाद नैनीताल जिले की अंतिम मतदाता सूची जारी, 4,222 वोटर बढ़े
उत्तराखंड: वोटर लिस्ट में किसके नाम जुड़े, किसके कटे? SIR के बाद सामने आया पूरा आंकड़ा
हल्द्वानी: मीनाक्षी प्रकरण में स्वास्थ्य विभाग सख्त, नईम पहलवान की दुकान पर पहुंची टीम तो मिली बंद
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) गर्दन चटकाने के नाम पर महिला की मौत, पहलवान पर आरोप
उत्तराखंड: (दुखद) नैनीताल हनीमून का सफर बन गया आखिरी सफर
उत्तराखंड: यहां फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर नौकरी कर रहे दस शिक्षकों की सेवाएं समाप्त
उत्तराखंड: PWD की लापरवाही पर भड़के राम सिंह कैड़ा, जिले की सभी क्षतिग्रस्त सड़कों पर तुरंत काम के दिए निर्देश
नवमी पर सम्मानित होंगी ‘देवियां’, धामी सरकार की पहल से देश को मिलेगा नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड: फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे थे 10 शिक्षक, जांच के बाद शिक्षा विभाग ने किया बाहर 
