लालकुआं:- स्वतंत्रता दिवस से पूर्व भारतीय जनता पार्टी आलाकमान एवं 56 लालकुआं विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट के आह्वान पर हल्दूचौड़ मंडल के अध्यक्ष विजय रोहित दुम्का के नेतृत्व में हल्दूचौड़ नया बाजार होते हुए शहीद स्मारक तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, इस मौके पर लालकुआं विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट भी मौजूद रहे।
यहां हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्वतंत्रता दिवस से पूर्व क्षेत्रीय जानता और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली और समस्त प्रदेश एवं देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उत्तरकाशी के धराली में आयी आपदा प्रभावित लोगों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।इससे पूर्व शहीद स्मारक पर विधायक मोहन सिंह बिष्ट सहित बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सफाई अभियान चलाया। यात्रा में भारत माता की जय के नारे लगाए गए और संपूर्ण क्षेत्र भारत माता के जयकारों से जयकारों से गुंजायमान हो उठा। इस अवसर पर मुख्य रूप से विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट, मंडल अध्यक्ष विजय रोहित दुम्का, जिला उपाध्यक्ष दिनेश खुल्बे,, राजकुमार फुलारा, मनोज सिंह रावत,चंद्रिका बिष्ट, ग्रामप्रधान मनीषा मनवाल,,दया किशन दुम्का, बच्ची सिंह रावत, अशोक पढलानी, सरिता जड़ौत, मंडल मंत्री सुरेंद्र मलवाल, विनोद भट्ट,विमल काण्डपाल,रुक्मणी बचखेती, मेघा त्रिपाठी सहित तमाम भाजपा नेता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चारधाम यात्रा 2026 होगी पूरी तरह प्लास्टिक मुक्त, सीएम धामी के सख्त निर्देश
लालकुआँ : बिंदुखत्ता में दर्दनाक हादसा, सब्जी लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को तेज रफ्तार वाहन ने कुचला, मौके पर मौत
उत्तराखंड: यहाँ विधायक के बेटे को बेच दी सरकारी जमीन, पांच भाइयों पर मुकदमा दर्ज
उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026 की शुरुआत, सीएम धामी ने बसों को दिखाई हरी झंडी
उत्तराखंड(दुखद खबर): यहाँ फुटबॉल खिलाड़ी की गर्दन में घुसा भाला, मौत !
उत्तराखंड: यहाँ फिर हुआ बड़ा हादसा, ट्रक-कार की टक्कर के बाद पोल से भिड़ा ट्रक
उत्तराखंड: नोएडा की गूंज रुद्रपुर तक, हजारों श्रमिकों का प्रदर्शन शुरू
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) यहां हाईवे में जबरदस्त एक्सीडेंट, महिला की मौत, 8 घायल
देहरादून- नैनीताल जिले की SOG में बड़ा फेरबदल 
