उत्तराखण्ड के खैरना में कोसी नदी पार कर रही तीन महिलाएं पानी के तेज बहाव में बह गई । मवेशियों के लिए घांस लेकर लौट रही तीनों महिलाएं असंतुलित होकर बह गई । एस.डी.आर.एफ.और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है। नैनीताल जिले के खैरना से तीन किलोमीटर अल्मोड़ा मार्ग में जरासी के समीप आज सवेरे दर्दनाक हादसा हो गया । जनाकारी के अनुसार सवेरे सात बजे गांव की तीन महिलाएं मवेशियों के लिए चारा लेने गई थी । महिलाएं जब वापस लौट रही थी तबतक पहाड़ों में रातभर हुई बरसात के कारण कोसी नदी उफान पर आ गई ।
उत्तराखंड- आफत बनने लगी बरसात, यहां हुवा नुकसान

बताया गया कि 30 वर्षीय कमला देवी, 30 वर्षीय ललिता देवी और 26 वर्षीय लता देवी ने इस गंभीरता को समझे बगैर नदी पार करने की कोशिश की । जैसे ही वो नदी के बीचोंबीच पहुंची, बहाव ने तीनों को अपनी चपेट में ले लिया । क्षेत्रवासियों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद प्रशासन, एस.डी.आर.एफ.और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई । बताया जा रहा है कि मवेशियों के लिए चारा लेने गई तीनों महिलाएं खैरना के नदी में पानी बढ़ने के कारण बह गयी हैं । कमला देवी का शव टीम ने रैस्क्यू कर लिया है । बची हुई दो महिलाओं के लिए रैस्क्यू कार्य जारी है । एस.डी.आर.एफ.के एस.आई.राम सिंह बोरा के नेतृत्व में हैड कांस्टेबल लाल सिंह बिष्ट व अन्य ने रैस्क्यू कार्य मे भाग लिया है ।
BREAKING NEWS- दुःखद खबर- नदी पार कर रही तीन महिलाएं बही, एक महिला का शव मिला, SDRF का रेस्क्यू जारी
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : त्योहारों से पहले हल्द्वानी बाजार में अतिक्रमण पर सख्ती की तैयारी, फिर होगी मुनादी
उत्तराखंड : यहां भालू का आतंक, एक ही परिवार के चार लोगों पर हमला
उत्तराखंड: निजी स्कूलों में विकास शुल्क पर शासन सख्त, कार्रवाई के निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) इस विभाग में बड़े स्तर पर भर्ती की तैयारी
देहरादून : ये कर्मचारी 16 को करेंगे सचिवालय का घेराव
नैनीताल में 13 अक्टूबर से बिजली कटौती का शेड्यूल जारी
देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार 
