उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी ने आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में सभी 70 सीटों में चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद कार्यकर्ताओं का मन टटोलने के लिए दो दोरे दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया द्वारा किए गए और अब चुनावी रणभेरी बजाने के लिए किसान आंदोलन को समर्थन से शुरुआत की जा रही है और आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आ रहे हैं। आम आदमी पार्टी के उपाध्यक्ष शिशुपाल रावत ने शनिवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में सांसद भगवंत मान के कार्यक्रम की जानकारी दी है।
यह भी पढ़ें👉 उत्तराखंड- ट्रैफिक नियमों को तोड़ना अब नहीं होगा आसान, जानिए नए साल से कोन सा चलने जा रहा अभियान

आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शिशुपाल रावत ने बताया कि आगामी 29 दिसंबर को काशीपुर बाजपुर रुद्रपुर में आम आदमी पार्टी द्वारा किसान न्याय यात्रा निकाली जाएगी जिसको आम आदमी पार्टी सांसद भगवंत मान संबोधित करेंगे और 30 दिसंबर को भी नानकमत्ता साहिब खटीमा सहित कई जगह पर किसान न्याय यात्रा के तहत जनसभा करेंगे और किसानों से मुलाकात के कार्यक्रम भी तय किए गए हैं। आम आदमी पार्टी के कार्यक्रम के अनुसार किसान न्याय यात्रा जनसभा 29 दिसंबर को 11:00 बजे नई अनाज मंडी बाजपुर दोपहर 2:00 बजे रामराज रोड किसान मंडी शाम 4:00 बजे श्याम टॉकीज रोड कंचन तारा होटल तथा 30 दिसंबर को 12:30 बजे गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब के समीप और शाम 4:00 बजे तराई बीज विकास निगम मैदान कंजाबाग चौराहा खटीमा में जनसभा होगी।
यह भी पढ़ें👉BIG NEWS- कोरोना की वैक्सीन पहुंचाने की तैयारी पूरी, 28 और 29 दिसंबर को इन राज्यों में होगा पूर्वाभ्यास
यह भी पढ़ें👉 उत्तराखंड- मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जानिए क्यों है सावधान रहने की जरूरत
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार
सीएम धामी की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, उत्तराखंड की 315 सड़कों और 32 पुलों पर बनी सहमति
उत्तराखंड : इस भर्ती की आई अपडेट
हरिद्वार कुंभ-2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार, सीएम धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत किया जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर सीएम धामी ने जताया आभार, उत्तराखंड में 2.25 लाख करोड़ के काम जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर धामी कैबिनेट ने पारित किया धन्यवाद प्रस्ताव
हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; पढ़ें फैसलों की पूरी सूची 
