लक्सर(हरिद्वार): इन दिनों देश के कई राज्यों में मूसलधार बारिश और बाढ़ से हालात गंभीर बने हुए हैं। पंजाब भी इन्हीं राज्यों में शामिल है, जहां बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। इस मुश्किल घड़ी में देशभर से लोग आगे आकर मदद कर रहे हैं। कोई वेतन दान कर रहा है तो कोई राशन और जरूरी सामान इकट्ठा कर भेज रहा है।
उत्तराखंड के खानपुर क्षेत्र से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार भी पंजाब के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए राहत सामग्री जुटा रहे हैं। इसी क्रम में वह लक्सर तहसील के कुड़ी भगवानपुर गांव पहुंचे जहां स्थानीय गुरुद्वारे में राहत सामग्री एकत्र की जा रही थी।
यहीं एक मार्मिक पल देखने को मिला जिसने वहां मौजूद सभी लोगों की आंखें नम कर दीं। चौथी कक्षा में पढ़ने वाली सहदीप नाम की बच्ची जो बीते तीन सालों से साइकिल खरीदने के लिए गुल्लक में पैसे जमा कर रही थी वह अपनी पूरी बचत लेकर गुरुद्वारे पहुंची और पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दान कर दी।

बच्ची का यह जज्बा देख विधायक उमेश कुमार सहित सभी लोग भावुक हो उठे। सहदीप ने बिना किसी आग्रह या कहने के खुद यह कदम उठाया। इस पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और सहदीप की मानवता और सेवा भाव की हर ओर सराहना हो रही है।
पंजाब में आई बाढ़ से जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो चुका है। कई लोगों ने अपने परिजनों और पशुधन को खोया है। खेत-खलिहान बर्बाद हो गए हैं और लोग खाद्य सामग्री के लिए संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे में सहदीप जैसी नन्ही बच्ची का यह कदम समाज के लिए एक प्रेरणा बन गया है।
देशभर से लोग पंजाब की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। प्रशासन, स्वयंसेवी संस्थाएं, नेता और आम लोग मिलकर राहत कार्यों में जुटे हैं। मगर सहदीप का यह छोटा-सा योगदान भी एक बड़ी सीख देता है कि मदद के लिए दिल बड़ा होना चाहिए, उम्र नहीं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी नगर निगम बोर्ड बैठक में 15 अहम प्रस्ताव पास, कबाड़ की दुकानों पर रोक
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM रयाल के निर्देश, हाईवे, जंगल और निकाय क्षेत्र में चलेगा व्यापक सफाई अभियान, लापरवाही पर विभागों की खैर नहीं
उत्तराखंड के मतदाता ध्यान दें! निर्वाचन आयोग ने दिया बड़ा अपडेट
उत्तराखंड में 13 महिलाओं और 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का होगा सम्मान, सरकार ने घोषित किए नाम
उत्तराखंड: स्कूल से लौट रहे शिक्षकों के साथ हुआ हादसा, कार खाई में गिरी
उत्तराखंड: एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय ने बढ़ाई प्रवेश पंजीकरण की अंतिम तिथि
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM रयाल के निर्देश के बाद भू-माफिया से मुक्त हुई गरीब महिला की 25 नाली भूमि, महिला ने जताया आभार
उत्तराखंड :(दुखद) बेकाबू टैंकर ने छात्रों को कुचला, एक बच्चे की मौत, दो की हालत गंभीर
उत्तराखंड: सीमांत इलाकों के युवाओं के लिए खुशखबरी! अब गांव-गांव तक पहुंचेगी एनसीसी 
