देहरादून: उत्तराखंड के राजकीय नर्सिंग कॉलेजों में फैकल्टी की कमी को दूर करने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से चयनित 7 नर्सिंग फैकल्टी को प्रदेश के विभिन्न नर्सिंग कॉलेजों में पहली तैनाती दी गई है। इनमें एक प्रोफेसर और छह एसोसिएट प्रोफेसर शामिल हैं।
चक्रपाणि चतुर्वेदी को राजकीय नर्सिंग कॉलेज चंपावत में प्रोफेसर के रूप में तैनात किया गया है। एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में रोजलिन लिली जैन को टिहरी, दीपिका शर्मा को चंपावत, स्वेता को बाजपुर, आशुतोष कुंवर को पिथौरागढ़, मीना को पौड़ी और ज्योति गोदियाल को रुद्रप्रयाग में तैनाती दी गई है।
चिकित्सा शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य सरकार नर्सिंग शिक्षा में गुणवत्तापरक शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी संकाय पदों को भरने का लक्ष्य रख रही है। इससे छात्रों को बेहतर पठन-पाठन और प्रशिक्षण मिलेगा। इससे पहले जून 2025 में नर्सिंग ट्यूटर के 26 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को भी पहली तैनाती दी जा चुकी है…जिससे प्रदेश के 8 नर्सिंग कॉलेजों में शिक्षण व्यवस्था मजबूत हुई है।
छात्र-छात्राओं को अब पढ़ाई और प्रशिक्षण में किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी…और नर्सिंग शिक्षा का स्तर और बेहतर होगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां रिश्वत लेते पकड़ा गया भ्रष्टाचारी ASI, SSP ने भी लिया एक्शन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण में सुप्रीम कोर्ट नें कहा…
देहरादून :(बधाई) एसपी (ट्रैफिक ) लोकजीत सिंह के नेतृत्व में देहरादून ट्रैफिक पुलिस की पहल बनी सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण
2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, हल्द्वानी में बड़ा प्रशिक्षण अभियान
उत्तराखंड : 1.20 लाख की मांग, 20 हजार लेते ही धरा गया GST कर्मचारी
उत्तराखंड :(बड़ी खबर) जीएसटी कार्यालय पर विजिलेंस की छापेमारी, डाटा एंट्री ऑपरेटर रिश्वत लेते गिरफ्तार
उत्तराखंड में 18.50% बिजली दर बढ़ाने का प्रस्ताव, किसानों-उद्योगों का फूटा गुस्सा
उत्तराखंड में हनी मिशन को रफ्तार, किसानों की आय बढ़ाने की बड़ी तैयारी
हल्द्वानी : अब इस अस्पताल को मिली बम से उड़ाने की धमकी
उत्तराखंड : यहाँ अस्पताल पर गिरी गाज, लाइसेंस निलंबित, जुर्माना भी लगा 
