भीमताल/नैनीताल – जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में जिला पंचायत राज अधिकारी सुरेश प्रकाश बैनी ने बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में दिनांक 01 जुलाई से 15 जुलाई तक ग्राम सभा की खुली बैठकों का आयोजन किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत के आय-व्यय का परीक्षण, वृद्धावस्था पेंशन सत्यापन, पात्र लाभार्थियों का चयन, ई-केवाईसी, केसीसी कार्ड बनाये जाने के कार्यवाही तथा किसान सम्मान निधि की कार्यवाही, पर्यावरण मित्रों का चयन, रिक्त सस्ता गल्ला विक्रेताओं का चयन, बी.पी.एल./अन्त्योदय राशन कार्ड हेतु पात्र व्यक्तियों का चयन, सोलर लाईट आदि का निराकरण, जन्म-मृत्यु प्रमाण, परिवार रजिस्टरों का अद्यावधीकरण, ए.एन.एम द्वारा बच्चों, गर्भवती महिलाओं, धात्रियों का टीकाकरण के साथ ही जनमानस की समस्याओं का निराकरण किया जायेगा।

श्री बैनी ने समस्त सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को निर्देश दिये है कि अपने विकास खण्ड की प्रत्येक ग्राम पंचायत में खुली बैठकों के आयोजन हेतु रोस्टर निर्धारित कर 02 दिनों के अन्तर्गत कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: किच्छा चुनाव में नहीं चला शुक्ला का प्रबंधन, कांग्रेस ने दोनों सीटों पर जमाया कब्जा
पहले चौड़ी थी सड़क, अब घट गई चौड़ाई, दीपक रावत ने दिए निरीक्षण के आदेश
उत्तराखंड: हल्द्वानी की कविता अब पहाड़ के उत्पादों को दे रहीं बाजार, जानिए कैसे शुरू हुआ सफर
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले व्यापार मंडल में दो फाड़, महानगर की निर्वाचित टीम ने तोड़ा नाता, नवीन वर्मा पर लगाए आरोप
वोट को लेकर कांग्रेस का बड़ा अभियान, हल्द्वानी में कल सड़क पर उतरेंगे कार्यकर्ता
हल्द्वानी : नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 65 लाख की स्मैक बरामद
उत्तराखंड : यहां 16 वर्षीय बालिका निकली गर्भवती
उत्तराखंड: 300 रुपये के लिए तीन कत्ल, दहशत में आया पूरा इलाका
उत्तराखंड : आधार में नाम बदलने के लिए अब देने होंगे अलग-अलग दस्तावेज
देहरादून : पर्वतीय विकास भत्ता अब कहलाएगा ‘उत्तराखंड विकास भत्ता’, मैदानी-पहाड़ी कर्मचारियों को समान रूप से मिलेगा लाभ 
