देहरादून। प्रदेश में पिछले छह साल से कोई भी चुनाव न लड़ने वाले 11 पंजीकृत अमान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को चुनाव आयोग ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इनका पंजीकरण भी रद्द किया जाएगा।
।
चुनाव आयोग ने राज्य के छह पंजीकृत अमान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों (आरयूपीपी) का पंजीकरण रद्द किया था। भौतिक सत्यापन में उनके कार्यालयों का कोई पता नहीं मिल पाया है।
–
इनमें भारतीय जनक्रांति पार्टी देहरादून, हमारी जनमंच पार्टी देहरादून, मैदानी क्रांति दल देहरादून, प्रजामंडल पार्टी पौड़ी, राष्ट्रीय ग्राम विकास पार्टी हरिद्वार और राष्ट्रीय जन सहाय दल देहरादून के नाम शामिल हैं।
=
अब दूसरे चरण में चुनाव आयोग ने छह साल से निष्क्रिय 11 अन्य पंजीकृत अमान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। ये सभी वे दल हैं, जिन्होंने वर्ष 2019 से अब तक छह वर्षों में एक भी चुनाव में प्रतिभाग नहीं किया है।
–
दलों को इस नोटिस का जवाब
इनका पंजीकरण भी किया जाएगा रद्द
इन दलों को नोटिस
1- भारत कौमी दल ग्राम लाठरदेवा हुण, पोस्ट-झबरेड़ा, हरिद्वार
2- भारत परिवार पार्टी, भारत हृदय आश्रम मोहल्ला करछा, ज्वालापुर
3- भारतीय मूल निवासी समाज पार्टी, भगत सिंह कालोनी, देहरादून
4- भारतीय सम्राट सुभाष सेना, ग्राम अजीतपुर, पोस्ट कनखल, हरिद्वार
5- भारतीय अंतोदय पार्टी, इंदिरा गांधी मार्ग, निरंजनपुर, देहरादून
6- भारतीय ग्राम नगर विकास पार्टी, एकता विहार, सहस्त्रधारा रोड, देहरादून
7- गोरखा डेमोक्रेटिक फ्रंट, शाही निवास, चन्द्रबनी, मोहब्बेवाला, देहरादून
8- पीपल्स पार्टी, ए-23 सुभाष नगर, रुड़की
9- प्रजातंत्र पार्टी ऑफ इंडिया, मकान न.-33 मौहल्ला-बम्बघेरा, रामनगर
10- सुराज सेवा दल, ग्राम-रमडी जसुआ, हल्द्वानी
11- उत्तराखंड जनशक्ति पार्टी, सुशीला बर्थवाल निवास, देहरादून
देने के लिए 27 अगस्त 2025 तक का समय दिया गया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में एडमिशन का बड़ा उछाल, 6 हजार से ज्यादा बढ़ी संख्या
उत्तराखंड : पहाड़ के नन्हे शौर्य ने किया कमाल, 6 साल की उम्र में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज
हल्द्वानी: यहां शॉर्ट सर्किट से गेहूं की खड़ी फसल ले जा रही ट्रैक्टर ट्राली में लगी आग, चालक झुलसा
उत्तराखंड : यहां मंदिर में पुजारी की बेरहमी से हत्या
लालकुआं : विधायक के खिलाफ निंदा प्रस्ताव ! सीएम बैठक में ‘दुर्व्यवहार’ का आरोप
उत्तराखंड: सरकार के फैसले से तीर्थ पुरोहित और कारोबारियों में खुशी
सीएम धामी की अगुवाई में PM मोदी का 18वां दौरा, उत्तराखंड तैयार
उत्तराखंड: मोदी के कार्यक्रम से पहले धामी का एक्शन मोड, हर व्यवस्था की खुद ली जानकारी 
