चम्पावत- चंपावत जिले की खेतीखान इलाके में 5 दिन पूर्व अचानक लापता हो गए युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका हुआ शव मिलने से हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी जहां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त समाचार के अनुसार 12 अक्टूबर को हारोड़ी खेतीखान बाजार से 40 वर्षीय उमेश्वर सिंह पुत्र केसर सिंह शाम 6:00 बजे अचानक गायब हो गए जब देर शाम तक घर नहीं आए तो परिजनों ने उनके चिर परिचितों और दोस्तों से पूछताछ की लेकिन कहीं पता नहीं चला जिसके बाद परिजनों ने लोहाघाट थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई जिसके बाद आज खेती खान स्कूल के पीछे पेड़ पर उमेश्वर सिंह का शव लटका हुआ मिला।
जैसे ही परिजनों को इस बात की खबर लगी तो घर में कोहराम मच गया परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है।मृतक के 9 और 4 साल के दो बेटे हैं फिलहाल पुलिस इस बारे में जानकारी लगा रही है कि आखिर 5 दिन से लापता युवक का शव लटका हुआ मिला आखिर इसके पीछे की वजह क्या है जिसे लेकर पुलिस सभी एंगल पर जांच कर रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार
सीएम धामी की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, उत्तराखंड की 315 सड़कों और 32 पुलों पर बनी सहमति
उत्तराखंड : इस भर्ती की आई अपडेट
हरिद्वार कुंभ-2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार, सीएम धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत किया जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर सीएम धामी ने जताया आभार, उत्तराखंड में 2.25 लाख करोड़ के काम जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर धामी कैबिनेट ने पारित किया धन्यवाद प्रस्ताव
हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; पढ़ें फैसलों की पूरी सूची 

