हल्द्वानी : होली के जश्न के बीच युवक चढ़ गया टंकी पर

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: होली के जश्न के बीच हल्द्वानी के राजपुरा क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया। नशे में चूर एक युवक ओवरहेड पानी की टंकी पर चढ़ गया और वहां से पैर लटकाकर झूलने लगा। ऊंचाई इतनी अधिक थी कि अगर वह नीचे गिर जाता, तो उसकी जान जा सकती थी।

मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक को नीचे उतरने की समझाइश दी, लेकिन युवक पुलिस से ही उलझने लगा और बदसलूकी करने लगा। आखिरकार, पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर उसे सुरक्षित नीचे उतारा।

घटना को देखकर वहां जुटी भीड़ दंग रह गई। त्योहारों के दौरान नशे और हुड़दंग की यह तस्वीर समाज के लिए एक आईना है। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और इस तरह के हुड़दंगियों पर सख्त कार्रवाई की बात कही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : यहां प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े में दो लेखपाल निलंबित, जांच के लिए संयुक्त समिति गठित

स्थानीय लोगों का कहना है कि त्योहारों का मतलब खुशियां बांटना है, न कि अपनी और दूसरों की जान खतरे में डालना। प्रशासन से मांग की जा रही है कि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सख्त नियम बनाए जाएं।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें