नैनीताल। पति के दोस्त के साथ पार्टी करने गई महिला तो परिवार में हड़कंप मच गया, यहां मल्लीताल निवासी एक महिला पार्टी करने के लिए पति के दोस्त के साथ घर से फरार हो गई। पति को इस बात की जानकारी मिली तो वह परेशान होकर पुलिस स्टेशन पहुंचा। पुलिस ने महिला से संपर्क किया। तीसरे दिन महिला को काउंसलिंग कर पति के साथ भेज दिया गया। कोतवाली मल्लीताल निवासी एक महिला बच्चे और पति को छोड़कर रविवार रात घर से बिना बताए कहीं चली गई। जब पति ने पड़ताल की तो पता चला कि महिला उसके ही दोस्त के साथ कहीं चली गई है। पत्नी की ओर से कॉल नहीं उठाने पर उसने पुलिस में शिकायत की। कोतवाली पुलिस ने महिला से संपर्क कर कोतवाली पहुंचने को कहा। सुबह महिला कोतवाली पहुंची। पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने मित्र के साथ अपनी मर्जी से घूमने गई थी। कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि पुलिस ने महिला और उसके पति की काउंसलिंग के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
