हरिद्वार- प्रेमी प्रेमिका का मिलना और उनकी पिटाई और फिर शादी के कई मामले सुने होंगे लेकिन इस बार उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के लक्सर से सामने आया है यहां पहले प्रेमिका के घर मिले पहुंचे प्रेमी को घर वालों ने जमकर पिटाई की और फिर उसकी प्रेमिका से शादी भी करा दी. प्रेमी ने भरी पंचायत में प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरा. पंचायत में शादी को लेकर बाकायदा राजीनामा भी लिखवाया।
सूत्रों की मानें तो प्रेमिका नाबालिग है. फिलहाल घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है.
बताया जा रहा है कि लड़का-लड़की दोनों काफी दिनों से एक दूसरे के प्यार करते हैं. लंबे समय से उनका प्रेम प्रसंग चल रहा था. बीते दिन लड़की प्रेमी से शादी करने की मांग को लेकर उससे घर पहुंच गई, जिस पर युवक के घरवालों ने नाराजगी जताई।
प्रेम प्रंसग को लेकर गांव में पंचायत हुई. पंचायत ने दोनों पक्षों के लोगों की राय जानने के बाद युवक युवती को शादी की इजाजत दे दी. भरी पंचायत में प्रेमी युवक ने अपनी प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरकर शादी कर ली. युवती ने पंचायत में साफ तौर पर कहा कि अगर उसके पति को किसी ने कोई नुकसान पहुंचाया तो वह उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी।
पंचायत में दोनों पक्षों के बीच बाकायदा राजीनामा लिखा गया. इसके बाद युवती प्रेमी युवक के साथ पंचायत से ही ससुराल के लिये विदा हो गई. वहीं दूसरी ओर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिस युवती की पंचायत में शादी कराई गई है, वह नाबालिग है. फिलहाल मामला पुलिस के पास नहीं है पुलिस के मुताबिक अभी तक उसके पास किसी तरह की कोई शिकायत नहीं सामने आया है प्रेमी प्रेमिका की पंचायत में शादी चर्चा का विषय बना हुआ है लोग तरह-तरह के कयास भी लगा रहे हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड के युवा सिर्फ नौकरी मांग नहीं रहे, दूसरों को भी दे रहे रोजगार; सीएम धामी से साझा किए अपने अनुभव
हल्द्वानी : जज फार्म ई-ब्लॉक में 170 मीटर सीसी सड़क का पुनर्निर्माण शुरू, 20 परिवारों को मिलेगा लाभ..
धामी सरकार ने आपदा प्रभावित परिवारों से लेकर विकास कार्यों तक, लाखों रुपये किए मंजूर
उत्तराखंड की इस योजना को समझने पहुंची यूपी की टीम, 60 हजार श्रमिकों को मिला फायदा
देहरादून :(बड़ी खबर) सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित
उत्तराखंड: रेखा आर्य ने पति के 210 करोड़ के आरोपों पर दिया जवाब, गोल्ज्यू देवता की कसम खाकर कही ये बात
अक्षय कुमार मसूरी में, जाह्नवी कपूर नैनीताल में, जानिए क्यों बॉलीवुड को पसंद आ रहा उत्तराखंड
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में दाखिले बढ़े, 17 दिन में परीक्षा परिणाम, अब इन कार्यक्रमों की तैयारी
हल्द्वानी: गवर्नमेंट हाउसिंग सहकारी समिति का चुनाव संपन्न, इन सदस्यों के हाथों में आई जिम्मेदारी
उत्तराखंड में नर्सिंग की बढ़ीं सीटें, विदेशों में भी मिल रहीं नौकरियां 
