Nainital News- उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में पहाड़ की लाइफलाइन माने जाने वाली हल्द्वानी- भीमताल मोटर मार्ग 18 नवंबर से 27 नवंबर तक दस दिनों के लिए पूरी तरह से बंद रहेगा। इस संबंध में जिलाधिकारी धीराज गबर्याल ने मंगलवार को आदेश जारी कर दिये हैं। डीएम ने लोनिवि भवाली के अधिशासी अभियंता को निर्देश जारी करते हुए निर्देशित किया है कि वह 18 नवंबर से 27 तक पूरी तरह मार्ग में वाहनों का आवागमन बंद रखें।यातायात संचालित होते समय मार्ग में पुलिस अतिरक्ति अस्थाई खंड भवाली के अधिकारी व कर्मचारियों को भी मौके पर तैनात रखें। रानीबाग, भवाली व खुटानी में मार्ग दिशा सूचक व नोटिस बोर्ड व लगाये जाए। उन्होंने कहा प्रतिबंधित अवधि में समस्त वाहन ज्योलीकोट व भवाली होते हुये गंतव्य को जायेंगे। उन्होंने प्रतिबंधित अवधि में वैकल्पिक मार्ग में यातायात सुचारू रूप से संचालित करने के नर्दिश भी दिये हैं।
इधर लोनिवि भवाली अधिशासी अभियंता मदद मोहन पुंडीर ने बताया कि रानीबाग में पुराने पुल के समीप 60 मीटर स्पान लेन ए क्लास पुल लोडिंग स्टील गर्डर पुल निर्माण कार्य प्रगति पर है। मार्ग के ऊपरी पहाड़ी का खुदान व कटान किया जाना है। बताया दिन रात दस दिनों तक मार्ग पर कार्य होगा। मार्ग पर रात को भी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : त्योहारों से पहले हल्द्वानी बाजार में अतिक्रमण पर सख्ती की तैयारी, फिर होगी मुनादी
उत्तराखंड : यहां भालू का आतंक, एक ही परिवार के चार लोगों पर हमला
उत्तराखंड: निजी स्कूलों में विकास शुल्क पर शासन सख्त, कार्रवाई के निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) इस विभाग में बड़े स्तर पर भर्ती की तैयारी
देहरादून : ये कर्मचारी 16 को करेंगे सचिवालय का घेराव
नैनीताल में 13 अक्टूबर से बिजली कटौती का शेड्यूल जारी
देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार 
