Haldwani News- शनिवार को मल्ला गोरखपुर तिकोनिया (वार्ड 10) में इन्दिरा विकास संकल्प यात्रा निकाली गयी जिसमें बड़ी संख्या में वार्ड नं0 10 के क्षेत्रवासी व कांग्रेसजनों ने भाग लिया। यात्रा का शुभारम्भ नवाबी रोड महिला डिग्री कालेज से हुआ।इसके उपरांत नवाबी रोड से हीरा विहार से तिकोनिया होते हुये कुमाऊं विहार, त्रिपुरांचल कालोनी होते हुये गुरू तेग बहादुर गली से तिकोनिया में समापन हुआ। यात्रा के दौरान आनन्दीपुरम कालोनी में स्व0 डॉ0 इन्दिरा हृदयेश जी की विधायक निधि से निर्मित सी.सी. सड़क का कांग्रेस नेता सुमित हृदयेश ने रीबन काटकर उद्घाटन किया और स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश जी को याद करते हुए उनके पदचिन्हों पर आजीवन चलते रहने का संकल्प दोहराया।
यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं ने भागीदारी करी तथा क्षेत्रीय समस्याओं से सुमित हृदयेश को अवगत कराया। यात्रा में उपस्थित सभी लोगों ने सुमित हृदयेश के नेतृत्व में एक स्वर से स्व0 डा0 इन्दिरा हृदयेश जी के रूके विकास कार्यों को हर हाल में पूरा करने का संकल्प लिया।
आज की इस यात्रा में श्री नवीन चन्द्र वर्मा, श्री दीवान सिंह मटियानी, मंजू पाण्डे, योगेश काण्डपाल, खीम सिंह चौहान, एडवोकेट गोविंद बिष्ट, डॉ0 मयंक भट्ट, दीप काण्डपाल, उमेश बेलवालए गजेन्द्र गौनिया, रवि नेगी, पूरन बिष्ट, संजय रावत, हेम जोशी, सुशील डुंगराकोटी, अज्जू साह, आशीष कुढ़ाई, देवेन्द्र नेगी, किशोर वर्मा, रविन्द्र रावत, जगजीत लवल, आदि मुख्य रूप से यात्रा में शामिल रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: ई-रिक्शा में सवार परिवार को कार ने मारी टक्कर; बच्चे समेत 3 की मौत !
उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा…अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन में गरमाया माहौल, मंच से विधायक मोहन बिष्ट पर बरसे वक्ता
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल कई जिलों में अलर्ट, नैनीताल में थमी रफ्तार… 15 रास्ते बंद
उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी 
