हल्द्वानी- लालटेन यात्रा निकालकर ईमानदार अधिकारियों को ढूंढा गया, लोक निर्माण, जल संस्थान, बिजली विभाग, नगर निगम, उप जिलाधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय मैं एक भी ईमानदार अधिकारी माला पहनने बाहर नहीं आया,
हल्द्वानी, देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल व राज्य आंदोलनकारी समाज संगठन ने अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज बुद्ध पार्क हल्द्वानी से भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम चलाते हुए लालटेन यात्रा निकाल कर ईमानदार अधिकारियों को ढूडने का अभियान चलाया गया।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर की अगवाई मै निकली लालटेन यात्रा मै कई लोगों ने शिरकत की,प्रातः बुद्ध पार्क से लालटेन व माला लेकर आंदोलनकारी सबसे पहले लोकनिर्माण कार्यालय तिकोनिया गए वहां नारेबाजी करते हुए कहा गया भ्रष्टाचार नहीं चलेगा ईमानदार अधिकारी बाहर आओ और माला पहनो, लालटेन जलाकर दफ्तर में ईमानदार अधिकारी को ढूंढा गया पर वहां कोई भी अधिकारी माला पहने नहीं आया, इसके बाद बिजली दफ्तर में वहां भी कोई नहीं आया, जल संस्थान, नगरनिगम,उपजिलाधिकारी,नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय मै भी लालटेन लेकर गए ,वहा भी कोई नहीं मिला, इस अवसर पर हुकम सिंह पवार ने कहा कि लालटेन यात्रा का मुख्य उद्देश प्रदेश में जड़े जमा चुका भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम चलाना है, उन्होंने कहा कि बड़ा दुर्भाग्य है आज पूरा प्रदेश इमानदार मुक्त प्रदेश बन गया है, हम पूरे प्रदेश में इस मुहिम को चलाएंगे, उन्होंने कहा कि पूरा प्रदेश भ्रष्टाचार से परेशान है, कोई भी विभाग ऐसा नहीं है जहां भ्रष्टाचार नहीं होता हो, भ्रष्टाचार का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ता है, इस मुहिम में जनता को खुलकर हमारा साथ देना चाहिए।
इस अवसर पर बोलते हुए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद ने कहा कि बड़ा दुर्भाग्य है आज हमें लालटेन लेकर दिन के उजाले में ईमानदार अधिकारी को ढूंढना पड़ रहा है, इस अवसर पर राज्य आंदोलनकारी नंदकिशोर कपिल, एनबी गुणवंत, आफताब हुसैन, राजकुमार केसरवानी, जगमोहन सिंह चीलवाल, नवीन पंत, रमेश जोशी, डॉक्टर बालम सिंह बिष्ट, शंभू दत्त कवि दयाल, भास्कर सुयाल, बृजमोहन सिजवाली, ज्ञानेंद्र जोशी, अतुल गुप्ता, विनोद दानी,शुशील भट्ट, उमेश सैनी, प्रेमलता पाठक, डॉक्टर ज़ाकिर हुसैन, प्रेम प्रकाश सिंह बिष्ट, माधो सिंह देवपा, शंकर जोशी,आदि कई लोग सामिल थे,

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: छात्रों के लिए खुशखबरी! CM धामी की योजना से घर बैठे फ्री में करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
उत्तराखंड: घर में LPG कनेक्शन है तो जरूर पढ़ें! इस तारीख तक करना होगा ये जरूरी काम
उत्तराखंड: बस के अंदर ठूंस दिए 103 यात्री! रुद्रपुर में परिवहन विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप
उत्तराखंड: ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंची पुलिस, फरार कांग्रेस नेता समेत 3 के घर कराई मुनादी
उत्तराखंड में 14.20 लाख घरों तक पहुंचा नल का पानी, CM धामी ने अब दिया ये बड़ा टारगेट
हल्द्वानी: यहां खिड़की में देखा तो बैठा था तेंदुवा, फैल गई दहशत Video
हल्द्वानी: यहां सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक गंभीर
सीएम धामी से मिले शेफ केशव नेगी, सहयोग के लिए जताया आभार 
