उत्तराखण्ड के किच्छा में लॉक डाउन के दौरान दूल्हे को अगवाह करने पहुंचे कथित यू.पी.पुलिस कर्मी और दुल्हन के पिता और भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज । निकाह को लॉक डाउन खुलने के बाद करने के बाद से नाराज दुल्हन पक्ष ने उठाया था ये आपराधिक कदम ।
यहां अपने जिगर के टुकड़े को बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गया पिता..
उधम सिंह नगर जिले के पुलभट्टा थाने में अबरार हुसैन ने सात अप्रैल को एफ.आई.आर.दर्ज कर कहा की उनके बेटे समीर सैफी की 5 अप्रैल को किच्छा से उत्तर प्रदेश के देवरनियां में बारात जानी थी । लेकिन 25 मार्च से पूरे देश में लॉकडाउन हो गया, जिसके बाद निकाह तो टल गया लेकिन सात अप्रैल की रात कुछ लोग यू.पी.पुलिस की वर्दी में उनके घर पहुंचे ।कहा गया कि दुल्हन के पिता अल्ताफ, भाई आबिद, दो सब इंस्पेक्टर और दो कॉन्स्टेबल उनके घर आए । उन्होंने उनके लड़के को जबरन यू.पी.ले जाने और शादी कराकर दोनों को वापस छोड़ने की बात कही । पुलिस के इस कदम पर डरे हुए पिता अबरार हुसैन ने देवरनिया कोतवाल को फोन कर जनाकारी दी । कोतवाल ने इन लोगों को पहचानने से साफ इनकार कर दिया और इन्हें पुलिस के हवाले करने को कहा। देवरनिया कोतवाल की इन बातों को सुनकर सभी छह लोग गाली गलौच करते हुए भाग गए । इस बीच परिवार वालों ने सभी लोगों की वीडियो भी बना ली
पुलिस ने बताया कि पुलभट्टा थाने में एक तहरीर आई जिसमे कुछ अज्ञात यू.पी.पुलिस कर्मी बताए जा रहें हैं । उनपर मुकदमा लिख दिया गया है और यू.पी.पुलिस को पत्राचार कर उनसे इनके बारे में जानकरी जुटाई जा रही है । उन्होंने कहा कि जांच के बाद कड़ी करवाही की जाएगी
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा…अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन में गरमाया माहौल, मंच से विधायक मोहन बिष्ट पर बरसे वक्ता
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल कई जिलों में अलर्ट, नैनीताल में थमी रफ्तार… 15 रास्ते बंद
उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर 
