ऋषिकेश – ऋषिकेश के फूल चट्टी घाट पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट को श्रद्धांजलि दी गई। उनके जेष्ठ पुत्र मानेंद्र सिंह बिष्ट ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान उनके पुत्र शैलेन्द्र सिंह व कनिष्ठ पुत्र महेंद्र सिंह सहित परिवार व गांव के लोग भी मौजूद रहे , उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत व मदन कौशिक ने भी श्रद्धांजलि दी। साथ ही गार्ड ऑफ ऑनर के साथ जवानों द्वारा सलामी भी दी गई, योगी के पिता के अंतिम संस्कार में करीबी परिजनों के साथ साथ योग गुरु बाबा रामदेव, चिदानंद स्वामी भी मौजूद रहे।

गौरतलब है कि 13 मार्च से दिल्ली के एम्स अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का सोमवार को निधन हो गया था 89 वर्ष के आनंद सिंह बिष्ट के अंतिम संस्कार में सीएम योगी शामिल नहीं हो पाए, उन्होंने पत्र लिखकर न पहुंचने का दुख जताते हुए कारण भी बताया।उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से एडिशनल कमिश्नर सौम्या श्रीवास्तव ओएसडी सीएम उत्तर प्रदेश राज भूषण सहित कई लोगों ने स्वर्गीय आनंद सिंह बिष्ट को श्रद्धांजलि अर्पित की

CORONA UPDATE-चंपावत के इस गांव ने प्रशासन को डाला था टेंशन में, अब आई यह खबर…
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: भूमि नापने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन 
