Uttarakhand- कैबिनेट का फैसला, अपने वाहनों से राज्य लौट सकेंगे फंसे हुए लोग..

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून- बृहस्पतिवार को राज्य कैबिनेट की बैठक में एक और बड़ा फैसला प्रवासी उत्तराखंड के लोगों के लिए लिया गया है। जिसमें सरकार ने तय किया है कि जो लोग राज्य से बाहर फंसे हुए हैं वह अपने वाहनों से उत्तराखंड आ सकते हैं इसके अलावा जो दूरदराज के राज्यों में हैं उनके लिए सरकार ट्रेन चलाने का प्रयास कर रही है गौरतलब है कि अब तक देशभर के विभिन्न राज्यों में उत्तराखंड के एक लाख 71 हजार लोग रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। जो लगातार सरकार से उनको वापस लाने की गुहार कर रहे हैं।

उत्तराखंड- थराली के देवाल में शराब की दुकान का विरोध कर रहे ब्लाक प्रमुख सहित कई आंदोलनकारी गिरफ्तार…..

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग तेज, धूप में भी जारी रही जनजागरण पदयात्रा
Ad

इसके अलावा अभी राज्य सरकार हरियाणा गुरुग्राम में फंसे लगभग 8741 प्रवासी उत्तराखंड के लोगों को वापस लाने का अभियान चला रही है अगले 3 दिन यानी 7 मई 8 मई और 9 मई को उत्तराखंड के सभी जिलों के गुरुग्राम में फंसे हुए लोगों को वापस लाया जाएगा. उत्तराखंड पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया है कि तीन दिवसीय अभियान यात्रा योजना की शुरुआत हुई है जिसमें 7 मई को 4592 लोगों को बस चलाया जाएगा 8 मई को 2281 लोगों को बस चलाया जाएगा और 9 मई को 1868 लोगों को गुरु ग्राम से बस से अपने राज्य उत्तराखंड लाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर की महिला ने प्रेमी को ट्रक समेत जलाकर मार डाला

BREAKING NEWS – उत्तराखंड राज्य कैबिनेट में शराब के रेट बढ़ाने सहित हुए कई बड़े फैसले. जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर…

ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

15 thoughts on “Uttarakhand- कैबिनेट का फैसला, अपने वाहनों से राज्य लौट सकेंगे फंसे हुए लोग..

  1. तो अपने वाहन से केसे आ सकते है.. कोई पास की आवश्कता है, कृपया आप बता सकते है 🙏

  2. उत्तराखंड सरकार से निवेदन है चंडीगढ़ पंचकूला मोहाली में भी भारी मात्रा में उत्तराखंड के लोग हैं सरकार सभी उत्तराखंडी को ले जाने की व्यवस्था करें कृपया उत्तराखंड का हेल्पलाइन नंबर दर्ज करें

  3. nhi aapko parmishan to leni padegi apply kro ab parmishan mil rhi hai

  4. sir jhharkhand se uttarakhand tak 65000 rupe lag rhe hai batao kaise aye 6 admi

  5. Kya sir ham yaha se gadi book karke le jaye to koi parani to nhi hogi plz gurgaonse

  6. आप जहां भी हैं लोकल एडमिनिस्ट्रेशन से संपर्क करिए आजकल डायरेक्ट पास बन जा रहे हैं

  7. आप गाड़ी बुक करा करा सकते हैं बशर्ते आपको अपना और गाड़ी दोनों का पास ऑनलाइन स्वीकृत कर आना होगा

Comments are closed.