Ramnagar News- रामनगर विकास खण्ड के ग्राम मालधन के तुमड़िया डैम में एक बुजुर्ग के डूबने से मौत हो गई।बताया जा रहा है कि बुजुर्ग गांव के ही एक व्यक्ति की अंत्येष्टि में गया था।आते समय किसी तरह डैम में गिर गए थे। बुधवार को शव पानी में तैरता दिखने पर पशु चरा रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
ग्राम मालधन चौड़ स्थित तुमड़िया डैम द्वितीय निवासी बचन सिंह (80) सोमवार को अपने ही गांव में हुई किसी व्यक्ति की मौत के बाद उसकी अंत्येष्टि में शामिल होने गए थे। बताया जाता है कि वापसी के दौरान वह अकेले आ रहे थे। किसी तरह डैम में गिर गए पानी अधिक होने के कारण वह डूब गए। काफी देर बाद बुजुर्ग के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चला, मामले में मृतक के पोते पप्पू सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि उसके दादा अंत्येष्टि से घर वापस आ रहे थे।
इसी समय डैम में पानी अधिक होने के कारण वह डूब गए। बुधवार को गांव के ही कुछ लोग डैम के समीप पशुओं को चरा रहे थे। लोगों ने देखा कि डैम के पानी के ऊपर किसी व्यक्ति का शव तैर रहा है। जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालकर शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।बुजुर्ग की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: अक्टूबर तक पूरी हों कुंभ 2027 की तैयारियां – मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी से मिले प्रसून जोशी, उत्तराखंड में फिल्म निर्माण पर चर्चा
उत्तराखंड: देहरादून मे हुई प्रशासनिक बड़ी बैठक, कामों की समयसीमा तय
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) निजी भूमि पर निजी बाजार संचालित करने के इच्छुक के लिए बन गई पॉलिसी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश पर नीद से जागा आबकारी विभाग, पकड़ने लगा कच्ची
किच्छा: किच्छा चीनी मिल बन्दी की प्रथम सूचना:
उत्तराखंड : रेत से भरे डंपर ने बाइक सवार को कुचला,गुस्साई भीड़ ने डंपर में आग लगा दी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) SDM कोर्ट पर विधायक सुमित जमीन में बैठे
उत्तराखंड के दंपती ने यहां ट्रेन के आगे कूदकर दी जान 

