कोरोनावायरस न सिर्फ लोगों को अकाल मौत के मुंह में धकेल रहा है बल्कि इस वायरस के खौप से देश में बेबसी और लाचारी की तस्वीर भी सामने आई है, पूरे देश में 21 दिन के लॉकडाउन के बीच जो लोग अपने घरों में हैं उन्हें भले ही तकलीफ हो ना हो, लेकिन उनके बारे में सोच कर रूह कांप जाती है जो भूखे प्यासे घंटों दिन-रात पैदल चल अपने घर की तरफ आ रहे हैं।

ऐसे ही कई मामले देवभूमि उत्तराखंड में सामने आए हैं जहां मानवीय बेबसी और लाचारी को देख हर कोई व्यथित है, यहां चिलचिलाती धूप में एक महिला 22 मार्च को अपने 3 महीने बच्चे के साथ दिल्ली से निकली और रामपुर से होते हुए रुद्रपुर तक पैदल पहुंची, महिला के साथ 8 लोग और थे जिन्हें नेपाल जाना था इस दौरान रास्तों में लोगों ने मानवता का परिचय देकर इन लोगों को खाना उपलब्ध कराया रुद्रपुर में पुलिस ने इन सभी लोगों की मदद की और इन्हें नेपाल बॉर्डर बनबसा के लिए वाहन की व्यवस्था कर रवाना किया, इसके अलावा रामपुर से भीमताल 110 किलोमीटर की दूरी पैदल तय कर तीन युवा बेबसी और लाचारी में पैदल पहुंचे यही नहीं और दो युवक नैनीताल से अल्मोड़ा पैदल पहुंचे, यह बहुत मुश्किल है कि भूखे प्यासे मुश्किल वक्त में लोग जिस तरह पैदल चलकर अपने घर पहुंच रहे हैं लोगों के इन तकलीफ का अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता लेकिन ऐसे लोगों की अवश्य मदद करनी चाहिए जो बेबसी लाचारी में सैकड़ो किलोमीटर पैदल चल अपने घर की ओर आ रहे हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) 208 पुलिस कर्मी बने ASI, प्रमोशन के साथ यहां हुआ तबादला, लिस्ट जारी
चमोली सुरंग हादसा: नौ श्रमिकों की मौत…छह अब भी लापता, पानी और दलदल ने रोका रेस्क्यू
पीपलकोटी टनल हादसे पर सीएम धामी ने संभाली कमान, 16 मजदूरों का रेस्क्यू; बाकी को निकालने के लिए अभियान जारी
पीपलकोटी टनल हादसा: आखिर कैसे और क्यों फंसे मजदूर? मलबा-पानी घुसने के बाद शुरू हुआ रेस्क्यू
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) भारी बारिश के अलर्ट के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड में यहां सड़क किनारे अचानक पलटा कंटेनर, नीचे दब गया 19 साल का मजदूर; मौत !
सीएम धामी का खास संदेश, जानिए क्यों की प्रदेशवासियों से ये अपील
छात्रों की जरूरतों का रखा ध्यान, सीएम धामी ने दून विश्वविद्यालय को दी ई-बसों की सौगात
बारिश को लेकर बड़ा अलर्ट! उत्तराखंड में 14 से 17 अगस्त तक संभलकर रहें, कई जिलों में भारी बारिश
हल्द्वानी :CM धामी के निर्देश पर दमुवाढूंगा में मालिकाना हक की राह हुई आसान, ड्रोन से डिजिटल सर्वे का काम पूरा 
