हल्द्वानी: बनभूलपुरा क्षेत्र में चोरों का आतंक, गोला के ट्रैक्टरों से 19 बैटरियां चोरी
हल्द्वानी।बनभूलपुरा इलाके में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बीती रात अज्ञात चोरों ने गोला नदी क्षेत्र में खड़े ट्रैक्टरों को निशाना बनाते हुए एक ही रात में 19 बैटरियां चोरी कर लीं। घटना के बाद वाहन स्वामियों में भारी आक्रोश देखने को मिला।
वाहन स्वामी का कहना है कि इससे पहले भी उनके ट्रैक्टरों से 8 बैटरियां चोरी हो चुकी हैं, जिसकी शिकायत पुलिस को दी गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका आरोप है कि पुलिस की लापरवाही के चलते चोरों के हौसले और बुलंद हो गए हैं।
पीड़ित वाहन स्वामी का कहना है कि इतनी बड़ी संख्या में बैटरियों की चोरी किसी बड़ी और संगठित गैंग का काम हो सकती है। उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द मामले का खुलासा कर चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : दुकानों का किराया बढ़ेगा, टैक्स में 25% छूट
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) जालसाजी करने वाला दीपांशु बेलवाल पुलिस की गिरफ्त
उत्तराखंड में अब स्कूल बस, स्कूल वैन का किराया हुआ तय
मुख्यमंत्री धामी की बैटिंग से गूंजा मैदान, टूर्नामेंट का आगाज़
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक में 16 प्रस्तावों में हुवे महत्वपूर्ण फैसले
उत्तराखंड: मायके आई महिला पर भालू का हमला, हालत देख दहशत में गांव 
