उत्तराखंड : खटीमा में खटीमा में हत्या के बाद तनाव, तोड़फोड़, धारा 163 लागू, चला बुलडोजर

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड: हिंदू युवक की हत्या के बाद खटीमा में तनाव, तोड़फोड़, धारा 163 लागू

पुरानी रंजिश के चलते हासिम ,समीर के गुर्गों ने हमले के आरोप
उत्तराखंड: उधम सिंह नगर, नेपाल से सटे खटीमा नगर पालिका क्षेत्र में दो गुटों में आपसी रंजिश के चलते आज तनाव हो गया। दोनों गुटों में हुई हिंसक मारपीट में तुषार शर्मा नामक युवक की चाकू के प्रहार के बाद मौत हो गई
तुषार की हत्या की खबर आग की तरह फैली जिसके बाद शहर की दुकानें बंद हो गई हिंदुनिष्ठ संगठनों ने कोतवाली का घेराव किया और आरोपियों को पकड़ने की मांग करते हुए नारेबाजी की।

यह भी पढ़ें 👉  Play Online Baccarat in Texas (TX): A Comprehensive Guide


बताया जाता है तुषार से रंजिश रखने वाले हासिम और समीर के गुर्गों पर ये हमला करने का आरोप है।
एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने खटीमा में भारी फोर्स के साथ डेरा डाल दिया है। शहर में तोड़फोड़ आगजनी की घटनाओं के बाद धारा 163 लगा दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :(बड़ी खबर) नए कैबिनेट मंत्रियों को स्टाफ में ये अधिकारी मिले


खटीमा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के गृह नगर है और आज सुबह वो स्वयं भी खटीमा में ही मौजूद थे।
सीएम धामी ने एसएसपी और डीएम से बातचीत कर उन्हें दिशा निर्देश भी दिए है उन्होंने सख्त हिदायत दी कि आरोपियो को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।
दूसरी ओर मृतक युवक के परिजनों और उनके साथ आए हिंदुत्वनिष्ठ संगठनों के कार्यकर्ताओं के साथ प्रशासन के अधिकारी बातचीत कर रहे है। इस बीच प्रशासन ने बुलडोजर के कार्रवाई को भी अंजाम दिया है उसे स्थान पर जहां पर तुषार की हत्या हुई उसे जगह पर अवैध अतिक्रमण और अवैध दुकानों को प्रशासन ने जेसीबी से गिरा दिया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें